ePaper

प्रभात खबर प्रतिभा सम्मान 2023 : पश्चिमी सिंहभूम में मैट्रिक व इंटर के टॉपर्स के हौसलों को मिली उड़ान

Updated at : 17 Jun 2023 7:28 PM (IST)
विज्ञापन
प्रभात खबर प्रतिभा सम्मान 2023 : पश्चिमी सिंहभूम में मैट्रिक व इंटर के टॉपर्स के हौसलों को मिली उड़ान

इस समय कई छात्र प्यार व नशा के चक्कर में पड़कर भविष्य बर्बाद कर लेते हैं. नशा करने वाले बच्चों की सूचना आयुक्त कार्यालय या डीआइजी कार्यालय में दें. सूचना गोपनीय रखते हुए संबंधित छात्र पर कानूनी कार्रवाई की जायेगी.

विज्ञापन
undefined

सम्मान पाकर प्रतिभाओं के हौसले को नयी उड़ान मिलती है. मैट्रिक व इंटर करियर का पहला पड़ाव होता है. पश्चिमी सिंहभूम जिले के लगभग 800 टॉपरों को शनिवार को प्रभात खबर प्रतिभा सम्मान-2023 से पुरस्कृत किया गया.

undefined

सम्मानित विद्यार्थियों के चेहरे की खुशी उनका आत्मविश्वास बयां कर रही थी. मानो वे कह रहे कि इसी तरह मेहनत कर अपना लक्ष्य प्राप्त करेंगे. अतिथियों ने बच्चों को करियर में बेहतर करने के कई टिप्स दिये.

undefined

टाटा कॉलेज चाईबासा के बहुद्देश्यीय हॉल में प्रभात खबर प्रतिभा सम्मान समारोह- 2023 का आयोजन हुआ.

undefined

कार्यक्रम का उद्घाटन कोल्हान प्रमंडलीय आयुक्त सह कोल्हान विश्वविद्यालय के कुलपति मनोज कुमार, कोल्हान डीआइजी अजय लिंडा, मोटिवेशनल स्पीकर कुणाल षाड़ंगी, चाईबासा इंजीनियरिंग कॉलेज के उप प्राचार्य देवब्रत राहा, प्रभात खबर के वरीय संपादक संजय मिश्र, यूनिट हेड पिनाकी गुप्ता आदि ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया.

undefined

मौके पर जैक, सीबीएसइ व आइसीएसइ बोर्ड के मैट्रिक व इंटर (कला, वाणिज्य व विज्ञान) के स्कूल टॉपरों को सम्मानित किया गया. मौके पर एमिटी विश्वविद्यालय, गोल, बाबू लाल प्रेम संस ग्रुप, मधुसूदन पब्लिक स्कूल, अरका जैन विश्वविद्यालय, आस्था, श्रीनाथ विश्वविद्यालय के पदाधिकारी व संचालक मौजूद रहे.

undefined

समारोह के मुख्य अतिथि कोल्हान आयुक्त सह कोल्हान विश्वविद्यालय के कुलपति मनोज कुमार ने प्रभात खबर के प्रयास को देश निर्माण में अहम बताया.

undefined

उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन से प्रतिभाएं प्रोत्साहित होती हैं. विद्यार्थी लक्ष्य निर्धारित कर पढ़ाई करें. आधुनिक युग में करियर चुनने के लिए ज्यादा भाग-दौड़ की जरूरत नहीं है.

undefined

उन्होंने कहा कि आज मोबाइल व कंप्यूटर पर बेहतर करियर की जानकारी मिल जाती है. मैट्रिक व इंटर जीवन के अहम पड़ाव हैं.

undefined

इस समय कई छात्र प्यार व नशा के चक्कर में पड़कर भविष्य बर्बाद कर लेते हैं. नशा करने वाले बच्चों की सूचना आयुक्त कार्यालय या डीआइजी कार्यालय में दें. सूचना गोपनीय रखते हुए संबंधित छात्र पर कानूनी कार्रवाई की जायेगी.

undefined

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि कोल्हान डीआइजी अजय लिंडा ने कहा कि विद्यार्थी लक्ष्य निर्धारित कर रूटीन बनायें व कड़ी मेहनत करें, सफलता जरूर मिलेगी. दो-चार लक्ष्य निर्धारित करने से सफलता में कठिनाई आती है.

undefined

उन्होंने कहा कि छात्रों को करियर के लिए हमेशा सपना देखना चाहिए. इससे उत्साह बढ़ता है. अभी आपके समक्ष सभी क्षेत्र में करियर का रास्ता खुला है. अपनी सुरक्षित जिंदगी देखते हुए एक करियर का चुनाव करें.

undefined

उन्होंने कहा कि करियर के क्षेत्र के कई चुनौतियां आएंगी. उससे मायूस नहीं होना है. हंसकर सभी चुनौतियों का सामना करें.

undefined

हर चुनौती आपके लिए सफलता के नये द्वार खोलती है. चुनौतियों को अवसर बनाकर उसका फायदा उठायें. असफल होन पर रुकें, नहीं बल्कि उससे सीख लेकर फिर कोशिश करें.

undefined

समारोह के मोटिवेशनल स्पीकर कुणाल षाड़ंगी ने विद्यार्थियों से कहा कि मेहनत के बल पर अपनी पहचान बनाएं. मेहनत का कोई विकल्प नहीं है. इतिहास गवाह है कि गरीब व सुविधाओं से मरहूम कई लोगों ने अपनी मेहनत के बल पर विश्व में अपनी पहचान बनायी है.

undefined

उन्होंने कहा कि कई बच्चे कुछ नंबर कम आने के कारण प्रतिभा सम्मान समारोह में शामिल नहीं हो पाये. वैसे बच्चे कड़ी मेहनत कर अपने करियर को मुकाम दें. आप जब कॉलेज में एडमिशन लेने, तो पता चलेगा कि स्कूल का चैंपियन कॉलेज की भीड़ में कुछ नहीं है.

undefined

कुणाल षाड़ंगी ने कहा कि आपसे ज्यादा नंबर लाने वाले लाइन में खड़े हैं. सफलता मिलने पर अति उत्साहित नहीं हों. वहीं असफलता मिलने पर निराश नहीं हो. बस लक्ष्य पाने के लिए ईमानदारी से मेहनत करते रहें.

undefined

‘प्रभात खबर’ के वरीय संपादक संजय मिश्र ने कहा कि हम कार्यक्रम के माध्यम से प्रतिभावान विद्यार्थियों को सम्मानित कर उन्हें बेहतर भविष्य के प्रोत्साहित करते हैं.

undefined

उन्होंने कहा कि प्रभात खबर अलग-अलग राज्य व जिला में जाकर गांव-गांव से प्रतिभावान बच्चों को खोजकर उन्हें सम्मानित कर हौसले को नयी उड़ान देता है.

undefined

श्री मिश्र ने कहा कि आज के समारोह में जो मुख्य अतिथि हैं, वो भी कभी आप के तरह छात्र थे. इन लोगों ने छात्र जीवन में उचित समय पर सिलसिलेवार तरीके से पूरी लगन के साथ पढ़ाई की.

undefined

आज सम्मानित पदों पर कार्यरत हैं. आपको इन पदाधिकारियों से सीख लेते हुए आगे बढ़ने की आवश्यकता है.

undefined

विशिष्ट अतिथि सह चाईबासा इंजीनियरिंग कॉलेज के उप प्राचार्य देवव्रत राहा ने बच्चों को प्रोत्साहित किया. उन्होंने कहा कि मैट्रिक-इंटर के बाद विद्यार्थी को टाइम मैनेजमेंट तय कर नियमित रूप से पढ़ाई करनी चाहिए, तभी सफलता मिलेगी.

undefined

यह करियर का पहला पड़ाव है. अभी पांच-छह साल लगन के साथ काफी मेहनत करना है. विद्यार्थियों की सफलता में सबसे अधिक योगदान माता-पिता व शिक्षक का होता है.

undefined

उन्होंने कहा कि माता-पिता व शिक्षक के त्याग, तपस्या और मेहनत का विद्यार्थियों की सफलता में काफी योगदान होता है. आगे का पड़ाव और अधिक मेहनत का है.

undefined

उन्होंने कहा कि आधुनिक युग में छात्र बिना भागदौड़ किये टेक्नोलॉजी का बेहतर उपयोग कर अच्छी पढ़ाई कर सकते हैं. पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद करें.

undefined
undefined
undefined
undefined
undefined
undefined
undefined
undefined
undefined
undefined
undefined
undefined
undefined
undefined
undefined
undefined
undefined
undefined
undefined
undefined
undefined
undefined
undefined
undefined
undefined
undefined
undefined
undefined
undefined
undefined
undefined
undefined
undefined
undefined
undefined
undefined
undefined
undefined
undefined
undefined
undefined
undefined
विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola