Chaibasa News : मुंडा से मारपीट मामले में आरोपी बाप-बेटा को जेल

Updated at : 25 Feb 2025 11:29 PM (IST)
विज्ञापन
Chaibasa News : मुंडा से मारपीट मामले में आरोपी बाप-बेटा को जेल

गिरफ्तार आरोपियों में पुराना चाईबासा निवासी नारायण देवगम और उसका बेटा सन्नी देवगम शामिल हैं.

विज्ञापन

चाईबासा.मुफस्सिल थाना अंतर्गत पुराना चाईबासा में ग्रामीण मुंडा के घर में सामानों की तोड़फोड़ व मारपीट करने के आरोप में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार कर सोमवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. गिरफ्तार आरोपियों में पुराना चाईबासा निवासी नारायण देवगम और उसका बेटा सन्नी देवगम शामिल हैं. घटना 22 फरवरी 2025 की रात्रि 11 बजे की है. पीड़ित ग्रामीण मुंडा जानुम सिंह देवगम ने गांव के नारायण देवगम, उसकी पत्नी चांदमनी देवगम, बेटे सन्नी देवगम और उसके दामाद करलाजोड़ी गांव निवासी घनश्याम पूर्ति समेत करीब 25 लोगों को आरोपी बनाया है.

आपसी विवाद में हुई थी मारपीट : मुंडा

23 फरवरी को दर्ज मामले में मुंडा ने बताया कि 22 फरवरी 2025 की रात्रि करीब 10.30 बजे वे अपने दोस्तों के साथ सड़क के किनारे एक दुकान के पास खड़े थे. उसी समय आपसी विवाद में आरोपी नारायण ने मारपीट की. इसके बाद नारायण वहां से भाग गया. कुछ देर बाद मुझे जान मारने की नीयत से आरोपी देवगम अपनी पत्नी, बेटे समेत अन्य 25 लोगों के साथ लाठी-डंडे व हथियार से लैस होकर घर आया. मुझे घर में नहीं देख उन लोगों ने घर के सामानों और कार को तोड़फोड़ कर क्षतिग्रस्त कर दिया था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola