Chaibasa News : उखुंदा सेक्शन में हाथियों का उत्पात, ग्रामीणों की नींद उड़ी

Updated:
विज्ञापन
Chaibasa News : उखुंदा सेक्शन में हाथियों का उत्पात, ग्रामीणों की नींद उड़ी

चंपुआ वन क्षेत्र अंतर्गत उखुंदा सेक्शन में जंगली हाथियों का उत्पात लगातार बढ़ता जा रहा है

विज्ञापन

जैंतगढ़. चंपुआ वन क्षेत्र अंतर्गत उखुंदा सेक्शन में जंगली हाथियों का उत्पात लगातार बढ़ता जा रहा है. भारी बारिश के बीच हाथियों की रोजाना बढ़ती हलचल ने ग्रामीणों की रातों की नींद छीन ली है. लोग भय के साये में जीवन व्यतीत कर रहे हैं, क्योंकि हाथियों का झुंड न तो क्षेत्र छोड़ रहा है और न ही वन विभाग की रणनीतियों से नियंत्रित हो पा रहा है. गत कुछ सप्ताह से उखुंदा सेक्शन में डेरा डाले हाथियों का झुंड दिन में खेतों की फसलें रौंद रहा है, तो रात में भोजन की तलाश में गांवों में घुस रहा है. ग्रामीणों की रोजी-रोटी खतरे में पड़ गयी है. हाथियों के झुंड गांवों में प्रवेश कर घरों को नुकसान पहुंचा रहे हैं.नौ घरों को ध्वस्त किया,

लोगों में आक्रोश, मुआवजे की मांग:

रविवार की रात हाथियों ने करंजिया पंचायत के रायगुड़ी गांव में नौ घरों को ध्वस्त कर दिया. वहीं बीती रात कटुलिकाना गांव में पूर्णिमा महामनता और केमुंडिया गांव में बागल बेंटकर के घरों को तहस-नहस कर दिया और चावल खाकर फर्नीचर भी तोड़ डाला. इसी तरह केमुंडिया गांव में गंगा पात्रा के घर की दीवार गिरने की भी सूचना है. वन विभाग द्वारा हाथियों को भगाने के लिए अपनायी जा रही सभी रणनीतियां विफल साबित हो रही हैं, जिससे लोगों में नाराजगी और डर दोनों बढ़ रहे हैं. ग्रामीणों ने मांग की है कि पीड़ित परिवारों को अविलंब विभागीय सहायता प्रदान की जाए. वर्तमान में कटुलिकाना जंगल में 26, केमुंडिया में 2 और झलियाबेड़ा जंगल में 1 हाथी की उपस्थिति दर्ज की गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Atul Pathak

लेखक के बारे में

By Atul Pathak

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola