Chaibasa News : जिले के 1,129 गांवों में दिसंंबर, 2026 तक पहुंचेगी बिजली

Updated:
विज्ञापन
Chaibasa News : जिले के 1,129 गांवों में दिसंंबर, 2026 तक पहुंचेगी बिजली

मुख्यमंत्री ऊर्जा योजना से गांवों में विद्युतीकरण का काम चल रहा

विज्ञापन

चाईबासा. पश्चिमी सिंहभूम जिले के हर गांव व टोले में बिजली जल्द पहुंचेगी. मुख्यमंत्री झारखंड ऊर्जा योजना से ग्रामीण क्षेत्र में विद्युतीकरण हो रहा है. इसके अंतर्गत 947 गांवों में विद्युतीकरण का कार्य अक्तूबर तक पूर्ण किया जायेगा. इसके तहत 27 हजार नये उपभोक्ताओं को कनेक्शन नि:शुल्क देने की प्रकिया चल रही है. अक्सर ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली की कमी की शिकायत होती है. कभी देर रात बिजली कटने के बाद नहीं आने की शिकायत, तो कभी तार टूटने से पशुधन व लोगों के हताहत व ट्रांसफॉर्मर के जलने के बाद महीनों तक बिजली के नहीं आने की समस्या की सूचना विभाग को मिलती रही है. अब ग्रामीण क्षेत्रों के बिजली व्यवस्था को राज्य सरकार के द्वारा पूर्ण रूप से व्यवस्थित करने की दिशा में पहल शुरू की गयी है. ज्ञात हो कि जिले के 1,129 गांवों में बिजली नहीं पहुंची थी. योजना के तहत अब तक करीब 47 गांवों के 100 टोलाें में बिजली की व्यवस्था बहाल की जा चुकी है. इसके तहत छूटे गांव में 100 केवीए, 63 केवीए व 25 केवीए का नया ट्रांसफॉर्मर लगाये जाने है. उसमें एलटी केबल (खुले तार) के स्थान पर सिंगल लाइन केबल को लगाने की योजना है. यह योजना वित्तीय वर्ष 2026 के दिसंबर तक पूरी की जायेगी.- ग्रामीण क्षेत्रों में निर्बाध रूप से बिजली व्यवस्था जल्द बहाल होगी. झारखंड सरकार की योजना का कार्य ग्रामीण क्षेत्रों में किया जा रहा है. अब गांवों में बिजली की कमी नहीं होगी. ग्रामीण क्षेत्रों में विकास योजना को संचालित करने में मदद मिलेगी.

– गौतम राणा, कार्यपालक अभियंता

, विद्युत विभाग, चाईबासा

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Atul Pathak

लेखक के बारे में

By Atul Pathak

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola