Chaibasa News : बुजुर्गों ने दिखाया फिटनेस का जज्बा, जीते पुरस्कार

Published by : ATUL PATHAK Updated At : 05 Oct 2025 10:27 PM

विज्ञापन

चाईबासा. बुजुर्गों की पैदल चाल प्रतियोगिता आयोजित, युवाओं को प्रेरणा लेने की सलाह

विज्ञापन

चाईबासा. पश्चिमी सिंहभूम खेल प्रेमी समिति ने रविवार सुबह बुजुर्गों के लिए पैदल चाल प्रतियोगिता का आयोजन किया. यह प्रतियोगिता स्थानीय जुबिली तालाब स्थित वार्ड विकास सामुदायिक भवन के पास से प्रारंभ हुई. प्रतियोगिता का उद्घाटन डॉ. सौम्या सेनगुप्ता, डॉ. शिव कुमार प्रसाद, डॉ. जगन्नाथ हेंब्रम और आशीष बिरुवा ने संयुक्त रूप से धावकों को हरी झंडी दिखाकर किया. प्रतियोगिता के तीन वर्गों में कुल 35 महिला व पुरुष बुजुर्ग प्रतिभागियों ने पंजीकरण कराया. पंजीकरण के बाद सदर प्रखंड सीएचसी की मेडिकल टीम ने सभी प्रतिभागियों का ब्लड प्रेशर जांचा और सही पाये गये प्रतिभागियों को ही प्रतियोगिता में शामिल किया गया. मुख्य अतिथि उपविकास आयुक्त संदीप कुमार मीणा और विशिष्ट अतिथि चाईबासा चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के सचिव नीरज संदवार पुरस्कार वितरण समारोह में उपस्थित थे. उन्होंने विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान किये. डीडीसी ने 60 वर्ष से ऊपर की आयु में भी जज्बा बनाये रखने की प्रशंसा की और युवाओं को प्रेरणा लेने की सलाह दी. मंच संचालन शीतल बागे तथा धन्यवाद ज्ञापन समिति के सचिव काबू दत्ता ने किया. इस मौके पर समिति के अध्यक्ष डीके बनर्जी, कोषाध्यक्ष जनक किशोर गोप, मतलूब आलम, पीके फौजदार, कृष्णा देवगम, सुशील कुमार, सुरसेन टोपनो, सूर्यकांत, दिवाकार गोप, सुशील महामात्रो, राजू चरण, रमेश दास के अलावा भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष सतीश पुरी आदि उपस्थित थे.

प्रतियोगिता के परिणाम

– 60 से 65 आयु वर्ग (3 किमी) : जीवन प्रसाद प्रथम, अर्जुन गौड़ द्वितीय, गंगाराम तिरिया तृतीय.

– 65 से 70 आयु वर्ग (2 किमी): सुशांतो चटर्जी प्रथम, जहांगीर आलम द्वितीय, संतोष सरार्फ तृतीय.

– 70 से ऊपर आयु वर्ग (1 किमी): बसंत नारायण सिंह प्रथम, सुशील कुमार महापात्रा द्वितीय, सामू बानरा तृतीय.

– महिला वर्ग: 60 वर्ष से ऊपर (1 किमी): मासूमा परवीन प्रथम, मिताली पाल द्वितीय, प्रेमवती पिंगुवा तृतीय.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ATUL PATHAK

लेखक के बारे में

By ATUL PATHAK

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola