Chaibasa News : राशन-पानी के लिये सड़क जाम तीन को

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 17 Dec 2024 11:35 PM

विज्ञापन

गुवा : गंगदा पंचायत के दुदया मैदान में आठ गांवों के ग्रामीण हुए शामिल

विज्ञापन

गुवा.

गंगदा पंचायत के दूदया मैदान में मंगलवार को मुखिया सुखराम सांडिल की अध्यक्षता में बैठक हुई. जिसमें आठ गांवों के मुंडा व ग्रामीण संयुक्त रूप से शामिल हुए. इस दौरान कुम्बिया, चूरगी, मामर के कार्ड धारियों को 18 माह से राशन नहीं मिलने की बात ग्रामीणों ने बतायी.वहीं, लेम्बरा, दूइया, दोदरी, सलाई, हिनुता के कार्ड धारियों को दो माह से राशन नहीं मिलने की बात सामने आयी. इसके साथ कुम्बिया, चुरगी, दोदारी, हिनुता, सलाई, मामर गांवों के लोगों ने पानी की समस्या से अवगत कराया. ग्रामीणों ने बताया कि 7 जुलाई को सलाई चौक पर अपनी मांगों को लेकर सड़क जाम किया गया था. मनोहरपुर के बीडीओ के शंकर कुंज के द्वारा सड़क जाम को समाप्त करने व 15 दिनों में समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया गया था. ग्रामीणों ने कहा कि 5 माह बीतने के बाद भी अब तक कोई सुनवाई नहीं हुई है. ग्रामीणों ने कहा 15 दिनों भीतर आवंटन नहीं होने पर सलाई चौक में मुंडा के साथ 3 जनवरी 2025 को सड़क जाम करेंगे. मौके पर राम चेरोवा, धर्म गागराई, बुधु लागुरी, जनुमा सिंह चेरोवा, रेगो चाम्पिया, सोमा चाम्पिया, लेबेया देवागम, जूश सिद्धू, सुकांति गोडी, मानबीय हुरद आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola