Chaibasa News : सेवा व समर्पण के प्रतीक हैं चिकित्सक

Updated:
विज्ञापन
Chaibasa News : सेवा व समर्पण के प्रतीक हैं चिकित्सक

चाईबासा. डॉक्टर्स डे पर रोटरेक्ट क्लब ने चिकित्सकों को सम्मानित किया

विज्ञापन

चाईबासा. राष्ट्रीय डॉक्टर्स डे के पर मंगलवार को रोटरेक्ट क्लब चाईबासा की ओर से शहर के चिकित्सकों को सम्मानित किया गया. चिकित्सकों के निजी चिकित्सालय व कार्यालय में जाकर में पुष्पगुच्छ व स्मृति चिह्न भेंटकर सम्मानित किया गया. इसमें डॉ विजय कुमार मूंधड़ा, डॉ अरुण कुमार, डॉ वीणा मूंधड़ा, डॉ रानू सिंह, डॉ संजीव तिरिया, सिविल सर्जन डॉ सुशांतो कुमार मांझी, डॉ पीके डे, डॉ आरके सिंह, डॉ. गयासुद्दीन और डॉ. भास्कर भूषण को विशेष रूप से सम्मानित किया गया. रोटरेक्ट क्लब द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में डॉक्टरों की भूमिका को रेखांकित करना और उनके सेवा कार्यों के प्रति आभार प्रकट करना था. कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि डॉक्टर समाज के ऐसे स्तंभ हैं, जो मानवता की सेवा में निःस्वार्थ भाव से जुटे रहते हैं.

शिविर में 62 लोगों ने स्वास्थ्य जांच करायी

नोवामुंडी प्रखंड स्थित टाटीबा गांव में मंगलवार को डॉक्टर्स डे पर स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें कुल 62 लाभार्थियों ने भाग लिया. इस शिविर का उद्देश्य मुफ्त चिकित्सा जांच करके परामर्श, रक्त शर्करा परीक्षण, हीमोग्लोबिन, मलेरिया परीक्षण और मुफ्त दवाओं का लाभार्थियों को वितरित किया गया. उच्च रक्तचाप के कुल 04 मामले, मधुमेह के 03 मामलों का निदान किया गया और टीएमएच नोवामुंडी में आगे की चिकित्सा के लिए सलाह दी गयी. अनियंत्रित मधुमेह के दो मामलों को आगे के प्रबंधन के लिए टीएमएच नोवामुंडी में भेजा गया. इसके अलावा शिविर में कमर, पीठ दर्द, बुखार, खुजली और अन्य त्वचा संक्रमण, सामान्य बीमारियों के अलावा दृष्टि, मोतियाबिंद के कई मामले भी पाये गये. खराब मौसम और भारी बारिश के बावजूद टीएमएच नोवामुंडी के डॉक्टरों की टीम को देखकर ग्रामीणों ने प्रसन्नता जाहिर करते हुए इस स्वास्थ्य शिविर में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया. शिविर के सफलतापूर्वक आयोजन डॉ धीरेंद्र कुमार, सीएमओ के नेतृत्व में सम्पन्न हुआ, जिसमें अस्पताल के चिकित्सकों की टीम में डॉ अनन्या पति, डॉ अमला शंकर चटर्जी और डॉ कविथेंड्रल एस ने सामुदायिक स्वास्थ्य शिविर में अहम भूमिका निभाई.

B

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Atul Pathak

लेखक के बारे में

By Atul Pathak

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola