Chaibasa News : दो रेफरल अस्पतालों को मिला आवंटन, गोइलकेरा को एक रुपया नहीं

Published by : ATUL PATHAK Updated At : 28 Nov 2025 11:18 PM

विज्ञापन

मझगांव रेफरल अस्पताल को 47,03,334 रुपये और बड़ाजामदा को 3,33,333 का आवंटन मिला

विज्ञापन

मझगांव रेफरल अस्पताल को 47,03,334 रुपये और बड़ाजामदा को 3,33,333 का आवंटन मिलाचाईबासा. पश्चिमी सिंहभूम के स्वास्थ्य विभाग को दवा क्रय एवं अन्य मद के लिए वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए 1.165 करोड़ का आवंटन मिला है. इसमें 11 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में विभाजन कर राशि भेजनी थी. परंतु सिविल सर्जन कार्यालय द्वारा कथित कमीशन के चक्कर में दो प्रखंडों को 91,05662 रुपये का आवंटन दिया गया है. साथ ही मझगांव, बंदगांव व झींकपानी के लिए राशि की निकासी कर ली गयी है. शेष नौ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों को बची राशि को आवंटित किया गया. यह यह घोर वित्तीय अनियमितता है. इसी तरह जिले के तीन रेफरल अस्पताल के लिए दवा एवं अन्य मद के लिए 53 लाख रुपये का आवंटन मिला है. इसमें मझगांव रेफरल अस्पताल को 47,03,334 रुपये और बड़ाजामदा को 3,33,333 रुपये आवंटित किया गया, जबकि गोइलकेरा रेफरल अस्पताल को एक भी रुपये आवंटित नहीं किया गया. यहां के मरीजों को दवा समेत अन्य सुविधाएं नहीं मिल पायेगी. फिलहाल दवा आदि मद में आवंटन नहीं मिलने के कारण गोइलकेरा व बड़ाजामदा के मरीजों को सुविधाओं से वंचित होना पड़ेगा.

– राशि स्टेट से ही आवंटित की गयी है. पैसा सबको दिया जायेगा. जिले के सभी सामुदायिक एवं रेफरल अस्पतालों द्वारा जितनी दवा और पैसे की मांग की जायेगी, सभी को दिया जायेगा. –

भारती गौरेती मिंज

, सिविल सर्जन

सामुदायिक केंद्र को प्राप्त आवंटन

बंदगाव : 47, 22 681झींकपानी – 45,82,981

सोनुआ – 2,88,681मनोहरपुर -2,87981

टोंटो – 2,87981मंझारी – 2,87981

कुमारडुंगी- 2,87981तांतनगर – 2,52,890

जगन्नाथपुर- 2,83,681खूंटपानी -2,83,681

चाईबासा सदर- 2,83,681रेफरल अस्पताल को प्राप्त आवंटन

मझगांव – 47,33,334बड़ाजामदा- 3, 33, 333

गोइलकेरा- नील

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ATUL PATHAK

लेखक के बारे में

By ATUL PATHAK

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola