Chaibasa News : मालगाड़ी की चपेट में आया बिहार का युवक, मौत

Updated:
विज्ञापन

चाईबासा के आमटोला फाटक के सामने हुई दुर्घटना

विज्ञापन

चाईबासा. चाईबासा स्टेशन से कुछ दूरी पर आमटोला फाटक के पास मालगाड़ी की चपेट में आने से युवक की मौत हो गयी. मृतक की पहचान कैमूर ( बिहार) जिला के मोहनिया थाना के भुजन गांव निवासी दिनेश कुमार (26) के रूप में की गयी. घटना गुरुवार सुबह की है. जानकारी मिलने पर रेलवे और मुफ्फसिल पुलिस ने शव को उठाकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. जानकारी के अनुसार दिनेश कुमार दो सप्ताह पहले बिहार से चाईबासा आया था. चाईबासा के खप्परसाई स्थित लकड़ी टाल में रहकर चचेरे भाई का काम करता था. मृतक के चचेरे भाई अक्षय कुमार ने बताया कि गुरुवार सुबह वह शौच के लिए रेलवे लाइन की ओर गया था. उसी दौरान वह मालगाड़ी की चपेट में आ गया. वह अविवाहित था.

नोवामुंडी : तेज रफ्तार बाइक से गिर कर युवक गंभीर रूप से घायल

नोवामुंडी. नोवामुंडी के जेटया थाना क्षेत्र अंतर्गत कोटगढ़ आमटूटा मोड़ के समीप तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गयी. हादसे में गुरुचरण चटोम्बा (26) गंभीर रूप से घायल हो गया है. हेलमेट नहीं पहनने से उसके सिर में गंभीर चोट आयी है, जिससे वह करीब 20 से 25 मिनट तक बेहोश था. घायल युवक के चाचा ने बताया कि वह बाइक से रेंगाडबेड़ा से कोठगढ़ रोब्डोसाई अपने घर लौट रहा था. घर से लगभग 200 मीटर की दूरी पर ही दुर्घटना हुई.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola