Chaibasa News : नशामुक्ति केवल अभियान नहीं, यह एक सामाजिक जिम्मेदारी है: राजाराम धनवार

Updated:
विज्ञापन
Chaibasa News : नशामुक्ति केवल अभियान नहीं, यह एक सामाजिक जिम्मेदारी है: राजाराम धनवार

मधुसूदन महतो टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज में जागरुकता कार्यक्रम आयोजित

विज्ञापन

चक्रधरपुर. युवाओं और समाज को नशे की बुराइयों से बचाने के उद्देश्य से मधुसूदन महतो टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज में गुरुवार को 16 दिवसीय नशामुक्त भारत जागरुकता अभियान का समापन हुआ. अभियान का आयोजन पूरे राज्य में किया गया था. इसके अंतिम दिन कॉलेज की एनएसएस इकाई ने जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किया

नशा छोड़ो, जीवन जोड़ो के नारे लगाये गये

एनएसएस कार्यक्रम पदाधिकारी राजा राम धनवार के नेतृत्व में प्रशिक्षुओं की ओर से चक्रधरपुर में जागरुकता रैली निकाली गयी. रैली में नशा छोड़ो, जीवन जोड़ो, नशा को ना, ज़िंदगी को हां” जैसे नारे लगाते हुए विद्यार्थियों ने लोगों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया और समाज को इस बुराई से मुक्त करने का संदेश दिया

विद्यार्थियों ने नशा से दूर रहने का लिया संकल्प

रैली के समापन पर कॉलेज परिसर में नशामुक्ति की शपथ दिलायी गयी. इसमें सभी छात्र-छात्राओं, शिक्षकों और कर्मचारियों ने नशा से दूर रहने और दूसरों को भी इसके प्रति जागरूक करने का संकल्प लिया.इस अवसर पर प्रशिक्षुओं द्वारा नशामुक्ति पर आधारित एक लघु जागरुकता वीडियो भी प्रस्तुत किया गया, जिसमें नशा के कारण होने वाली व्यक्तिगत व सामाजिक हानियों को प्रभावशाली ढंग से दर्शाया गया. कॉलेज की प्राचार्य प्रभारी खुशबू कुमारी ने कहा कि शिक्षक समाज का मार्गदर्शक होता है, इसलिए शिक्षक-प्रशिक्षुओं को नशा से दूर रहकर समाज के लिए आदर्श बनना चाहिए. एनएसएस पदाधिकारी राजा राम धनवार ने कहा कि नशा से मुक्ति केवल एक अभियान नहीं, बल्कि एक सामाजिक जिम्मेदारी है. वहीं, विभागाध्यक्ष डॉ. शिव प्रसाद महतो ने कहा कि ऐसे सामाजिक अभियान विद्यार्थियों के चरित्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं. इस अवसर पर कॉलेज के शिक्षक नीतीश प्रधान, नीतीश कुमार दास, शियोन बारला, अमित महतो, त्रिलोचन महतो, जमुना लकड़ा, अनिकेत सिन्हा, शिव शंकर प्रधान समेत शिक्षक व कर्मचारी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Atul Pathak

लेखक के बारे में

By Atul Pathak

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola