चंपुआ के वरिष्ठ अधिवक्ता राधे श्याम महानता क निधन, क्षेत्र में पसरा मातम

अधिवक्ता राधेश्याम महानता फाइल फोटो | Prabhat Khabar Network
चंपुआ बार एसोसिएशन के वरिष्ठ अधिवक्ता राधे श्याम महानता का 78 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उनके निधन से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है।
जैंतगढ़: चंपुआ बार एसोसिएशन के वरिष्ठ अधिवक्ता राधे श्याम महानता का निधन हो गया. वे 78 वर्ष के थे. वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे. वे अपने पीछे भरा-पूरा छोड़ गये. परिजनों ने उन्हें उपचार के लिए चंपुआ अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया था. बुधवार देर रात इलाज के दौरान उनकी निधन हो गयी.
उनके निधन से क्षेत्र मर्माहत है. चंपुआ बार एसोसिएशन ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है. चंपुआ कोर्ट परिसर में उनके निधन पर एक शोक सभा का आयोजन कर दिवगंत आत्मा की शांति की कामना की गयी. इसके बाद अधिवक्ताओं ने कोर्ट का काम बंद रखा गया. ज्ञात हो कि स्व राधे श्याम महानता लगभग 50 वर्षों तक चंपुआ कोर्ट में अधिवक्ता के रूप में सेवा दी थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










