Chaibasa News : मां मथुरासिनी की पूजा कर परिवार की खुशहाली मांगी

Updated:
विज्ञापन
Chaibasa News : मां मथुरासिनी की पूजा कर परिवार की खुशहाली मांगी

चाईबासा. माहुरी भवन में भजन संध्या कार्यक्रम का आयोजन

विज्ञापन

चाईबासा.चाईबासा स्थित सदर बाजार के माहुरी भवन में प्रतिमा व कलश स्थापित कर शनिवार को माहुरी समाज ने तीन दिवसीय कुलदेवी मां मथुरासिनी पूजा का आयोजन किया. मौके पर समाज के लोगों ने कुलदेवी की पूजा कर अपने परिवार की खुशहाली की कामना की. पुरोहित नित्यानंद मिश्र के मंत्रोच्चार से माहुरी भवन गूंज उठा. पूजा में जजमान के रूप में उमेश प्रसाद सह पत्नी, अमरेश प्रसाद सह पत्नी एवं सिद्धार्थ प्रसाद शामिल थे. सचिव केशव प्रसाद ने बताया कि कुलदेवी के पूजन से घर में सुख, शांति और समृद्धि बनी रहती है. पूजा के बाद प्रसाद का वितरण किया गया. वहीं संध्या आरती कर भजन कीर्तन का आयोजन किया गया. 23 मार्च को प्रात: 9 बजे से पूजन के बाद प्रसाद वितरण किया जाएगा. वहीं संध्या में छप्पन भोग का आयोजन होगा. 24 मार्च को दिन में पूजन हवन के साथ भंडारा एवं प्रतिमा विसर्जन सह शोभायात्रा निकाली जायेगी.

कार्यक्रम में ये थे शामिल

इस अवसर पर माहुरी वैश्य मंडल के अध्यक्ष सुजीत कुमार राम, उपाध्यक्ष रितेश कुमार, अनिल कुमार, सह सचिव अमित भदानी, कोषाध्यक्ष प्रमोद कुमार, पूर्व सचिव अजय कुमार, संजय कुमार राम, सर्वेश प्रसाद, अलंकार राम, अभिषेक प्रसाद, संदीप राम, संदीप भदानी, नीरज कुमार, कुंदन कुमार, धीरज कुमार, विशाल कुमार, नीरज कुमार, विकास कुमार, माहुरी वैश्य महिला समिति की अध्यक्ष सीमा देवी, सचिव शीला देवी, मीना प्रसाद, साधना कुमारी, प्रीता कुमारी, चंदा देवी समेत समाज के काफी संख्या में महिला, पुरुष व बच्चे शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Manjeet Kumar Pandey

लेखक के बारे में

By Manjeet Kumar Pandey

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola