गृह मंत्री अमित शाह ने हेमंत सोरेन सरकार को बताया- आदिवासी विरोधी, झारखंड के युवाओं के बारे में कही ये बात
Published by : Sameer Oraon Updated At : 07 Jan 2023 2:54 PM
गृहमंत्री श्री शाह ने कहा कि इस सरकार के कार्यकाल में भ्रष्टाचार चरम पर पहुंच गया है. उनके कार्यकाल में बिचौलिये, दलाल और आदिवासियों जमीन की जमकर लूट हुई. उन्होंने पूछा कि घुसपैठियों से आदिवासी माता-बहनों की सुरक्षा की जिम्मेदारी हेमंत सोरेन सरकार की है या नहीं?
शुक्रवार को गृह मंत्री अमित शाह झारखंड दौरे पर पहुंचे थे. जहां आज उन्होंने चाईबासा में विजय संकल्प महारैली को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार पर जमकर हमला बोला और उन्हें आदिवासी विरोधी बताया. उन्होंने महारैली को संबोधित करते हुए कहा कि अटल जी ने जिस संकल्प के साथ झारखंड का गठन किया था, क्या हेमंत सोरेन सरकार उन संकल्पों को पूरा कर रही है? इस राज्य का मुख्यमंत्री आदिवासी है, लेकिन यह आदिवासी विरोधी सरकार है.
गृहमंत्री श्री शाह ने कहा कि इस सरकार के कार्यकाल में भ्रष्टाचार चरम पर पहुंच गया है. उनके कार्यकाल में बिचौलिये, दलाल और आदिवासियों जमीन की जमकर लूट हुई. उन्होंने पूछा कि घुसपैठियों से आदिवासी माता-बहनों की सुरक्षा की जिम्मेदारी हेमंत सोरेन सरकार की है या नहीं? अरे हेमंत भाई, कान खोलकर सुन लो. सब आपको जान गये हैं. आप अपनी वोट बैंक की राजनीति के लिए आदिवासी माता-बहनों की सुरक्षा और भविष्य के साथ खेल रहे हैं, झारखंड के आदिवासी आपको माफ नहीं करेंगे. इसका ट्रेलर 2024 के चुनाव में मालूम हो जायेगा.
इससे पहले गृह मंत्री अमित शाह ने बिरसा मुंडा समेत झारखंड के तमाम स्वतंत्रता सेनानियों को नमन किया. साथ ही साथ उन्होंने झारखंड झारखंड के युवाओं को अपना जिगर का टुकड़ा बताया. आपको बता दें कि जैसे ही अमित शाह विजय संकल्प महारैली में पहुंचे कार्यकर्ताओं ने जय श्री राम के नारे लगाने शुरू कर दिये.
झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा है कि झारखंड में आदिवासियों का नरसंहार हो रहा है. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के दामन आदिवासियों के खून से सने हैं और वह जोहार यात्रा निकाल रहे हैं. उन्होंने कहा कि कोल्हान से ही विजय के लिए उलगुलान होगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sameer Oraon
समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










