Chaibasa News : सरायकेला जेल ब्रेक का मास्टरमाइंड राखाल कांडियोंग की हत्या का आरोपी गिरफ्तार
Edited by Prabhat Khabar News Desk
Updated:
विज्ञापन
कृष्णा सरायकेला थाना के सीनी ओपी के महालीमुरुप गांव का रहने वाला है
विज्ञापन
बंदगांव. पश्चिमी सिंहभूम जिले की कराइकेला थाना पुलिस ने सरायकेला जेल ब्रेक कांड के मास्टरमाइंड राखाल कांडियोंग की हत्या के आरोप में कृष्णा अमन (27) को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. कृष्णा सरायकेला थाना के सीनी ओपी के महालीमुरुप गांव का रहने वाला है. उसने राखाल कांडियोंग की हत्या करने की बात स्वीकार कर ली है. जानकारी के अनुसार, 13 अगस्त 2024 को कराइकेला पुलिस ने बरडीहा बालपोसी टांड के पास जंगल से एक युवक की सिरकटी लाश बरामद की थी. शव की शिनाख्त नहीं हो पायी थी. बाद में पुलिस ने शव की शिनाख्त सरायकेला जेल ब्रेक कांड के मास्टरमाइंड राखाल कांडियोंग के रूप में की. इसके बाद पुलिस कराइकेला थाना में कांड संख्या 11/2024 के तहत अज्ञात हत्यारों के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन में जुटी थी. इसी दौरान पुलिस ने आरोपी कृष्णा अमन को गिरफ्तार किया और हत्या का मामला दर्ज कर जेल भेज दिया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










