Chaibasa News : बीमारी से परेशान युवक ने लगायी फांसी

Updated:
विज्ञापन
Chaibasa News : बीमारी से परेशान युवक ने लगायी फांसी

मनोहरपुर के ग्वालापट्टी में रहता था गुंजन प्रकाश साहू

विज्ञापन

मनोहरपुर. मनोहरपुर के ग्वालापट्टी निवासी गुंजन प्रकाश साहू (38) ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए चक्रधरपुर भेज दिया. परिजनों से मिली जानकारी के मुताबिक वह डायबिटीज और लीवर की बीमारी से ग्रस्त था. परिजन उसे इलाज के लिए रविवार को भुवनेश्वर ले जाने वाले थे. इसके लिए टिकट भी बुक करा रखा था. इधर बुधवार सुबह घर पर कोई नहीं था. तभी गुंजन ने मौका मिलते ही दुपट्टे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. बताया जाता है कि घटना के समय उसका छोटा भाई इडली बेचने गया था. मां भी सब्जी बेचने चली गयी थी. घर पर सिर्फ गुंजन की 7 साल की भतीजी थी. घटना के वक्त वह भी मुहल्ले में खेलने चली गयी थी. खेल के दौरान उसे प्यास लगी तो घर आयी. घर में देखा कि उसका चाचा फंदे से लटक रहे हैं. उसने बाहर आकर शोर मचाना शुरू कर दी. इसके बाद मुहल्ले के लोग जुटे. तब तक उसकी मौत हो चुकी थी. वहीं सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची. शव को उतरवाया. गुंजन की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Atul Pathak

लेखक के बारे में

By Atul Pathak

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola