Chaibasa News : गृह रक्षक के लिए 14,850 आवेदन मिले

Published by : ATUL PATHAK Updated At : 05 Jul 2025 11:25 PM

विज्ञापन

श्चिमी सिंहभूम जिले में नव गृह रक्षकों के नामांकन के लिए 18 प्रखंडों से कुल 14850 आवेदन मिले हैं

विज्ञापन

चाईबासा. पश्चिमी सिंहभूम जिले में नव गृह रक्षकों के नामांकन के लिए 18 प्रखंडों से कुल 14850 आवेदन मिले हैं. इनमें गृह रक्षक शहरी (नॉन टेक्निकल) के लिए 431 व गृह रक्षक शहरी (टेक्निकल) के 118 आवेदन शामिल हैं. उपायुक्त चंदन कुमार ने बताया कि उक्त सभी आवेदन ग्रामीण गृह रक्षकों की कुल रिक्ति- 987 (पुरुष- 500 व महिला- 487) और शहरी गृह रक्षकों की कुल रिक्ति- 169 (पुरुष- 85 व महिला- 84) के विरुद्ध मिले हैं. जिले में ग्रामीण गृह रक्षकों के कुल स्वीकृत बल 1980 व शहरी गृह रक्षकों के कुल स्वीकृत बल 218 हैं. प्राप्त आवेदन की स्क्रूटनी पांच जुलाई से नौ जुलाई तक होगी. वहीं, शारीरिक जांच परीक्षा 10 जुलाई, आवेदकों से आपत्ति प्राप्त करने की अवधि 11 जुलाई से 15 जुलाई तक है. आपत्ति आवेदन निराकरण के उपरांत अंतिम रूप से योग्य आवेदकों का संशोधित मास्टर चार्ट के प्रकाशन 17 जुलाई को निर्धारित है.प्रखंड वार मिले आवेदन आनंदपुर 549 बंदगांव 999 चक्रधरपुर 2013 गोईलकेरा 718 गुदड़ी 227 हाटगम्हरिया 677 जगन्नाथपुर 619 झींकपानी 729 खुंटपानी 1033 कुमारडुंगी 466 मंझारी 720 मंझगांव 675 मनोहरपुर 959 नोआमुंडी 293 सदर ग्रामीण चाईबासा 1481 सोनुआ 1148 तांतनगर 950 टोंटो 594

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ATUL PATHAK

लेखक के बारे में

By ATUL PATHAK

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola