सब जूनियर ईस्ट जोन हॉकी में झारखंड की दोनों टीमें फाइनल में

असम में 24 से 31 जुलाई तक आयोजित दूसरी हॉकी इंडिया सब जूनियर ईस्ट जोन हॉकी चैंपियनशिप में झारखंड की महिला व पुरुष टीमों ने जीत हासिल करते हुए फाइनल में जगह बनायी.
रांची. असम में 24 से 31 जुलाई तक आयोजित दूसरी हॉकी इंडिया सब जूनियर ईस्ट जोन हॉकी चैंपियनशिप में झारखंड की महिला व पुरुष टीमों ने जीत हासिल करते हुए फाइनल में जगह बनायी. झारखंड महिला टीम ने हॉकी बिहार को 4-0 से हराया. वहीं झारखंड पुरुष टीम ने मणिपुर को 6-3 गोल से पराजित किया. झारखंड महिला टीम की सुगन सांगा और पुरुष टीम के निकोलस टोपनो को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया. दोनों टीमें बुधवार को अपना फाइनल मुकाबला ओडिशा के साथ खेलेंगी. फाइनल में पहुंचने पर हॉकी झारखंड और खेल विभाग के सभी पदाधिकारियों ने दोनों टीमों के खिलाड़ियों को बधाई दी है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










