Bokaro News : पेड़ से लटका मिला युवक का शव

Updated at : 02 Mar 2025 12:16 AM (IST)
विज्ञापन
Bokaro News : पेड़ से लटका मिला युवक का शव

Bokaro News : गोमिया थाना क्षेत्र अंतर्गत डुमरी बिहार रेलवे स्टेशन के समीप ओवर ब्रिज के पास एक पेड़ से लटका हुआ एक युवक का शव मिला.

विज्ञापन

गोमिया. गोमिया थाना क्षेत्र अंतर्गत डुमरी बिहार रेलवे स्टेशन के समीप ओवर ब्रिज के पास एक पेड़ से लटका हुआ एक युवक का शव शनिवार की सुबह को मिला. स्थानीय ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस पहुंची और शव को उतारा. मृतक की जेब से मोबाइल व एटीएम कार्ड मिला. इससे उसकी पहचान ललपनिया थाना क्षेत्र के केरी गांव निवासी सूरज बेसरा के रूप में हुई. पुलिस ने इसकी सूचना उसके परिजनों को दी. युवक सरना फुटबॉल क्लब सनईगढा का जर्सी पहने हुआ था. पुलिस शव को पोस्टमॉर्टम के लिए तेनुघाट अनुमंडलीय अस्पताल भेज दिया. थाना प्रभारी नित्यानंद भोक्ता ने बताया कि मामले में यूडी केस दर्ज किया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola