Bokaro News : सड़क दुर्घटना में युवक गंभीर रूप से घायल
Author Janak singh choudhary
Updated:
विज्ञापन

Bokaro News : सड़क दुर्घटना में फुसरो बंगाली मुहल्ला निवासी टूनटून सिंह घायल हो गये.
विज्ञापन
पेटरवार थाना क्षेत्र में फुसरो-जैनामोड़ मुख्य मार्ग पर हिंदुस्तान पुल पिछरी के समीप सड़क दुर्घटना में फुसरो के शहीद निर्मल महतो चौक के समीप बंगाली मुहल्ला निवासी टूनटून सिंह (35 वर्ष) घायल हो गये. वह बाइक से पिछरी से आवास आ रहे थे. किसी अज्ञात वाहन के चकमे से असंतुलित होकर गिर गये. घायल को रवि सिंह, संजय मल्लाह आदि ने केंद्रीय अस्पताल ढोरी पहुंचाया. प्राथमिक इलाज के बाद रेफर कर दिया गया. सूचना पाकर परिजन भी अस्पताल पहुंचे और उसे बोकारो ले गये. संजय पाल, डालेश्वर रविदास, संजय मल्लाह, करण सिंह, रमेश स्वर्णकार, राधा देवी, सिकंदर ठाकुर, राजीव महतो, वीरेंद्र ठाकुर आदि भी अस्पताल पहुंचे.
सड़क सुरक्षा के प्रति लोगों को किया जागरूक
केबी कॉलेज बेरमो की एनएसएस इकाई द्वारा जंतु शास्त्र विभाग के सभागार में बुधवार को सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया. इससे ले कॉलेज के निकट मुख्य सड़क पर दोपहिया वाहन वालों को हेलमेट पहनने और चारपहिया वाहन वालों को सीट बेल्ट बांधने को लेकर जागरूक किया गया. राजेश प्रजापति ने कहा कि सड़क सुरक्षा समाज के प्रत्येक नागरिक की साझा जिम्मेदारी है. प्राचार्य प्रो लक्ष्मी नारायण राय ने कहा कि सड़क दुर्घटना से बचने के लिए जागरूकता जरूरी है. डॉ अरुण कुमार रॉय महतो, कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ प्रभाकर कुमार ने भी अपने विचार रखे.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










