ePaper

BOKARO NEWS : 25 को बेरमो आयेंगे योगी, तैयारी में जुटे भाजपाई

Updated at : 20 Sep 2024 11:25 PM (IST)
विज्ञापन
BOKARO NEWS : 25 को बेरमो आयेंगे योगी, तैयारी में जुटे भाजपाई

BOKARO NEWS : 25 सितंबर को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बेरमो आयेंगे. स्व बिनोद बिहारी महतो फुटबॉल ग्राउंड करगली में सभा होगी. इसको लेकर कार्यकर्ता उत्साहित हैं.

विज्ञापन

फुसरो. भाजपा फुसरो नगर मंडल, अंगवाली मंडल व नावाडीह मंडल की संयुक्त बैठक शुक्रवार को फुसरो बाजार के एक होटल में हुई. अध्यक्षता नावाडीह मंडल अध्यक्ष गोविंद महतो ने की. 25 सितंबर को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बेरमो आगमन की तैयारी को लेकर चर्चा हुई. कार्यक्रम की तैयारी पूरे बेरमो विस क्षेत्र में करने का निर्णय लिया गया. गिरिडीह के पूर्व सांसद रवींद्र कुमार पांडेय ने कहा कि योगी आदित्यनाथ की सभा स्व बिनोद बिहारी महतो फुटबॉल ग्राउंड करगली में होगी. इसको लेकर कार्यकर्ता उत्साहित हैं. सभा में लगभग 50 हजार लोगों के जुटने की संभावना है. बेरमो के पूर्व विधायक योगेश्वर महतो बाटुल ने कहा कि भाजपा की परिवर्तन संकल्प यात्रा का बालीडीह टोल गेट में स्वागत किया जायेगा. वहां से रथ यात्रा जैनामोड़, बहादुरपुर, दांतु, पेटरवार, तेनुघाट, साड़म, गोमिया होते हुए कथारा में बेरमो विधानसभा क्षेत्र में प्रवेश करेगी. यहां रथ का स्वागत करते हुए मोटरसाइकिल रैली के साथ स्व बिनोद बिहारी महतो फुटबॉल ग्राउंड करगली पहुंचा जायेगा. बताया कि जैनामोड़ से पेटरवार तक प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी तथा पेटरवार से करगली तक जमशेदपुर के सांसद वद्यिुत वरण महतो तथा पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश शामिल रहेंगे. करगली में संध्या चार बजे कार्यक्रम होने के बाद यात्रा का रात्रि विश्राम फुसरो में होगा. 26 सितंबर की सुबह रथ यात्रा बाघमारा विधानसभा क्षेत्र के लिए निकलेगा. कार्यकर्ता मिलजुल कर योजनाबद्ध तरीके से कार्यक्रम को सफल बनाएं. कार्यक्रम को लेकर सभी कार्यकर्ताओं को अलग-अलग जिम्मेवारी दी गयी है. बैठक में भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष गिरिजा देवी, पूर्व जिला अध्यक्ष जगरनाथ राम, वरीय नेता मधुसूदन सिंह, जिला उपाध्यक्ष अर्चना सिंह, शिवलाल रविदास, जिला महामंत्री सुभाष चंद्र महतो, भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य देवी दास, धनेश्वर महतो, फुसरो नगर मंडल अध्यक्ष दिनेश यादव, अंगवाली मंडल अध्यक्ष सचिन मिश्रा, नावाडीह मंडल अध्यक्ष बालगोविंद महतो, नगर महामंत्री टुनटुन तिवारी, रमेश स्वर्णकार, मनोज ठाकुर, हिमाचल मिश्रा, सुमित सिंह, रामू तांती, भरत वर्मा, मदन गुप्ता, चंदन राम, भाई प्रमोद सिंह, मनोज कुमार, संत सिंह, रामेश्वर महतो, गुरुवारी देवी, देवनारायण महतो, सुखेन कुमार, तरुण चक्रवर्ती, नितेश सिंह, वरुण नायक, आशीष नायक, मुकेश मिश्रा, बासुदेव महतो, मूलचंद खुराना, लालमोहन महतो, शंकर भदानी आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola