Bokaro News : महिला की हत्या का उद्भेदन, पांच गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
Bokaro News : महिला की हत्या का उद्भेदन, पांच गिरफ्तार

Bokaro News : पहचान मिटाने के लिए बोरे में बंद कर जमुनिया नदी में फेंक दिया था शव

विज्ञापन

Bokaro News : प्रतिनिधि, तेनुघाट/चंद्रपुरा.

बेरमो पुलिस ने चंद्रपुरा थाना अंतर्गत 23 अप्रैल 2026 को चंद्रपुरा थाना अंतर्गत तरंगा पंचायत के चिरुबाद से सटे जमुनिया नदी में प्लास्टिक के बोरे में बंद तैरते मिले अज्ञात महिला के शव बरामदगी मामले का उद्भेदन करते हुए हत्या के पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है. यह जानकारी बेरमो अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी(एसडीपीओ) वशिष्ठ नारायण सिंह ने तेनुघाट स्थित अपने कार्यालय कक्ष में शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कर दी.

इस मामले में चंद्रपुरा थाना कांड संख्या 45/2026, धारा 103(1)/238 बीएनएस के अंतर्गत अज्ञात के विरुद्ध कांड दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया. इस कांड के उद्भेदन के लिए एसपी के आदेशानुसार एसडीपीओ श्री सिंह के निर्देश पर एसआइटी का गठन किया गया. एसआइटी द्वारा लगातार तकनीकी असूचना तथा गुप्तचरों से संपर्क कर कांड उद्भेदन का प्रयास किया गया.

20 अप्रैल को चास से गुम हुई थी महिला, पति व बेटे ने की शव की शिनाख्त : एसडीपीओ श्री सिंह ने बताया कि 24 अप्रैल को अनुसंधान के क्रम में ज्ञात हुआ कि चास थाना क्षेत्र से एक महिला बेबी देवी 20 अप्रैल 26 को गुमशुदा हुई थी. गुमशुदा हुई महिला के पति एवं बेटे ने अंत्यपरीक्षण के बाद पहचान के लिए डीवीसी अस्पताल चंद्रपुरा की मॉर्चुरी में रखे गये शव की पहचान बेबी देवी के रूप में की. इसके बाद परिजनों के संदेह जताने पर तथा तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी गुड्डू बरनवाल उर्फ मुकेश एवं अनिल कुमार को सेक्टर 9 से हिरासत में ले लिया गया. साथ ही उनकी निशानदेही पर कांड में प्रयोग किये गये कार के साथ दो अन्य अभियुक्त शौकत रजा उर्फ गुड्डू अंसारी तथा जलेश्वर महतो को गिरफ्तार किया गया.

हत्या व शव को ठिकाने लगाने के लिए ली थी सुपारी :

इसके बाद पूछताछ में गिरफ्तार आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल लिया और 40 हजार रुपये लेकर बेबी देवी की हत्या कर शव ठिकाने लगाने के लिए गुड्डू बरनवाल उर्फ मुकेश कुमार से सुपारी लेने की बात बतायी. कार से महिला की लंबी बाल एवं पीछे की सीट पर खून के धब्बे पाये गये, जिसे जांच के लिए जब्त कर लिया गया. इस घटना के उद्भेदन में पूछताछ के क्रम में ज्ञात हुआ कि मृतका एवं गुड्डू बरनवाल के बीच पूर्व से जान पहचान थी. आपसी विवाद के चलते गुड्डू बरनवाल ने अपने साथियों के साथ मिलकर हत्या को अंजाम दिया तथा शव की पहचान मिटाने के लिए बोरा में बंद कर जमुनिया नदी में फेंक दिया. गिरफ्तार अभियुक्तों में गुड्डू बरनवाल उर्फ मुकेश कुमार (सेक्टर 9 नियर काली बाड़ी क्वार्टर नं 2132, हरला थाना), शौकत रजा उर्फ गुड्डू अंसारी (सेक्टर 9, हरला थाना), जागेश्वर महतो (रानीपोखर रामडीह बस्ती, हरला थाना), विवेक कुमार जैनामोड़, थाना जरीडीह एवं अनिल कुमार रायडीह मोड़, हरला शामिल हैं. वहीं घटना में प्रयुक्त कार(जेएच09बीजी 6008) एवं उसके अंदर बिखरे हुए कुछ लंबे बाल तथा छह मोबाइल फोन बरामद किया गया है.

एसआइटी में शामिल अधिकारी :

छापामारी दल में नवल किशोर सिंह पुलिस उपाधीक्षक सह पुलिस निरीक्षक बेरमो, पुअनि रवि शंकर, थाना प्रभारी चास, पुअनि विक्रम कुमार, थाना प्रभारी चंद्रपुरा, पुअनि श्रीनिवास कुमार सिंह बोकारो झरिया थाना प्रभारी, पुअनि अमित कुमार सोनी थाना प्रभारी नावाडीह, पुअनि मनीष कुमार थाना प्रभारी दुग्धा, पुअनि महावीर उरांव चंद्रपुरा थाना, धीरज कुमार सिंह चास थाना, पुअनि कुंदन कुमार पासवान चंद्रपुरा थाना, पुअनि प्रवीण महतो चंद्रपुरा थाना, तकनीकी शाखा बोकारो, चंद्रपुरा तथा चास थाना रिजर्व गार्ड शामिल थे.

विज्ञापन
Manoj Kumar

लेखक के बारे में

By Manoj Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola