Bokaro News : जहर खाने से महिला की मौत, श्मशान घाट से पुलिस ने शव किया जब्त

Edited by MANOJ KUMAR
Updated:
विज्ञापन

Bokaro News : मृतका का मायके तारापुर और ससुराल है बोकारो में

विज्ञापन

Bokaro News : जोगसर थाना क्षेत्र के कोयलाघाट स्थित किराये के मकान में रह रही महिला दुर्गा देवी (24) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गयी. परिजन बिना पुलिस को सूचना दिये ही महिला का शव ले कर श्मशान घाट पहुंच गये. परिजन मुखाग्नि देने ही वाले थे कि बरारी थाना की पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए जेएलएनएमसीएच भेज दिया. रविवार की दोपहर बाद मृतका का शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया. जानकारी मिली है कि दुर्गा देवी अपने पिता और सात माह की बच्ची के साथ कोयलाघाट स्थित किराये की मकान में रहती थी. दुर्गा के पिता फूल बेचने का काम करते हैं. शनिवार को दोपहर बाद एकाएक महिला उल्टी करने लगी, तो उसे जेएलएनएमसीएच मायागंज अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां रविवार को इलाज के क्रम में उसकी मृत्यु हो गयी. परिजन विवाहिता के शव का दाह संस्कार कराने चले गये. गुप्त सूचना के आधार पर बरारी पुलिस ने कार्रवाई कर शव को जब्त किया और पोस्टमार्टम करवाया. मृतका का मायके तारापुर में है. उसका ससुराल बोकारो जिले में है. उसके पति सनोज मालाकार दिल्ली में रहते हैं.

पति से झगड़े के बाद महिला ने जहर खाया :

मृतका के भाई आलोक कुमार ने बरारी कैंप थाना पुलिस को दिये गये बयान में कहा है कि शनिवार को उसकी बहन अपने पति से बात कर रही थी. बातचीत के क्रम में दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया. इसके बाद उसकी बहन अपने कमरे में गयी और कुछ देर बाद ही उसके उल्टी करने की सूचना मिली.

डेढ़ साल पहले हुई थी शादी, अनाथ हो गयी सात माह की बच्ची :

परिजनों ने बताया कि दुर्गा की शादी डेढ़ साल पहले हुई थी. शादी के बाद उसका पति कमाने बाहर चला गया. दुर्गा अपने पिता के पास भागलपुर के किराये के मकान में रहने लगी. इस बीच दुर्गा को एक बच्ची हुई तो उसका पति छठी के दिन भागलपुर आया था. कुछ दिन यहां रहने के बाद वह लौट गया. परिजनों ने मायूस हो कर कहा कि दुर्गा को इस तरह का कदम नहीं उठाना चाहिए था. उसकी सात माह की बच्ची का देखभाल कौन करेगा. फिलहाल मृतका की बहनों द्वारा बच्ची को रखा गया था. दुर्गा के उसके पति के साथ किस बात को लेकर झगड़ा हुआ था, परिजनों ने इस पर अनभिज्ञता जाहिर की है. इधर, जोगसर पुलिस मामले की प्राथमिकी दर्ज करने में जुट गयी है

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
MANOJ KUMAR

लेखक के बारे में

By MANOJ KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola