Bokaro News : फंदे से लटका मिला महिला का शव, हत्या का आरोप

Updated:
विज्ञापन
Bokaro News : फंदे से लटका मिला महिला का शव, हत्या का आरोप

Bokaro News : महुआटांड़ थाना क्षेत्र अंतर्गत गोपो गांव निवासी हरदेव महतो की पत्नी भारती कुमारी का शव घर में फंदे से लटका मिला.

विज्ञापन

ललपनिया. महुआटांड़ थाना क्षेत्र अंतर्गत गोपो गांव निवासी हरदेव महतो की पत्नी भारती कुमारी का शव घर में फंदे से लटका मिला. परिजनों की सूचना पर पुलिस पहुंची और शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए तेनुघाट भेज दिया. सूचना पाकर मृतका के माता-पिता सहित दर्जनों लोग हजारीबाग जिला के रिक्वायर से महुआटांड़ थाना पहुंचे. मायके वालों ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाते हुए थाना में आवेदन दिया है. इसमें कहा कि वर्ष 2017 में भारती की शादी हुई थी. मृतका की पुत्री प्रियांशु ने हमलोगों को बताया कि पिताजी और दादाजी मां के गला में रस्सी बांध कर खिंच रहे थे और चाचा दोनों हाथ पकड़े हुए थे. पुलिस ने आवेदन के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच में जुटी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Janak Singh Choudhary

लेखक के बारे में

By Janak Singh Choudhary

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola