BOKARO NEWS : झारखंडी पुत्रों को दिलायेंगे अधिकार : जयराम
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन

BOKARO NEWS : जेएलकेएम प्रत्याशी जयराम महतो ने रविवार को चंद्रपुरा प्रखंड के तुरियो व तारमी पंचायत में जनसंपर्क अभियान चलाया.
विज्ञापन
फुसरो नगर. जेएलकेएम प्रत्याशी जयराम महतो ने रविवार को चंद्रपुरा प्रखंड के तुरियो व तारमी पंचायत में जनसंपर्क अभियान चलाया. इस दौरान जगह-जगह नुक्कड़ सभा कर लोगों से अपने पक्ष में वोट देने की अपील की. तुरियो व फुलबारी मैदान में संबोधित करते हुए कहा कि बेरमो के कल-कारखानों व कोलियरियों में झारखंडी पुत्रों को अधिकार दिलायेंगे. एक बार मौका देकर देखें, विश्वास पर खरा उतरेंगे. मौके पर काफी संख्या में समर्थक थे.
समर्थकों ने किया जनसंपर्क : बोकारो थर्मल.
बोकारो थर्मल में रविवार को जेएलकेएम प्रत्याशी जयराम महतो के समर्थकों ने जनसंपर्क अभियान चलाया. झारखंड चौक में नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए धनबाद की डिंपल चौधरी व चांदनी कुमारी ने कहा कि बेरमो विधानसभा की सीट पर दो ही राजनीतिक दल जीतते रहे हैं. बेरमो में विकास के नाम पर सिर्फ लूट मची है और भ्रष्टाचार का बोलबाला है. जिस प्रकार लड़कर झारखंड राज्य लिया गया है, उसी तरह जयराम महतो के नेतृत्व में लड़ कर हक लिया जायेगा. डुमरी और बेरमो से जयराम महतो की जीत तय है. नुक्कड़ सभा में डॉ दशरथ महतो, लखी महतो, रोशन कुमार थे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










