Bokaro News : अस्पताल में नवजात की मौत पर हंगामा
Author Janak singh choudhary
Updated:
विज्ञापन

Bokaro News : चास के एक अस्पताल में नवजात की मौत के बाद परिजनों ने हंगामा किया.
विज्ञापन
चास के केएम मेमोरियल अस्पताल में मंगलवार को नवजात की मौत के बाद परिजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया. जानकारी के अनुसार चंदनकियारी मधुनिया निवासी नियाज अंसारी के पुत्रवधू 19 वर्षीय रोजिना खातून के डिलीवरी के लिए चार अप्रैल को अस्पताल में भर्ती कराया गया था. मंगलवार की सुबह सात बजे नवजात की मौत इलाज के दौरान हो गयी. परिजनों ने कहा कि गलत इलाज के कारण नवजात की मौत हुई. प्रबंधन को उचित मुआवजा देना चाहिए. इधर, अस्पताल प्रबंधक ने बताया कि इलाज में कोई लापरवाही नहीं हुई है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










