उन्नति का पहिया योजना के तहत 93 छात्र -छात्राओं के बीच साइकिल वितरण

साइकिल का वितरण करते मुखिया और अन्य | Prabhat Khabar Network
पेटरवार के बुंडू पंचायत में उन्नति का पहिया योजना के तहत 93 छात्र-छात्राओं के बीच साइकिल का वितरण किया गया. मुखिया ने छात्रों को मेहनत से पढ़ने की सलाह दी.
प्रतिनिधि, पेटरवार
पेटरवार प्रखंड कल्याण विभाग की ओर से उन्नति का पहिया योजना के तहत बुंडू पंचायत के राजकीयकृत बालिका मध्य विद्यालय पेटरवार में अध्ययनरत अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अल्पसंख्यक छात्र- छात्राओं के बीच शुक्रवार को एक सादे समारोह में साइकिल का वितरण किया गया. विद्यालय में अध्ययनरत 93 छात्र-छात्राओं को बुंडू पंचायत की मुखिया निहारिका सुकृति की ओर से साइकिल का वितरण किया गया.
मुखिया निहारिका सुकृति ने कहा कि विद्यार्थी जीवन आदर्श नागरिक बनने के लिए महत्वपूर्ण स्थान रखता है. विद्यार्थी मेहनत, लगन और उत्साह के साथ विद्या अर्जन करें. इस काल में जो जितना तेज, सशक्त और संस्कारवान होंगे वे उतना अपने जीवन में सफल होंगे. सरकारी लाभ का सही उपयोग करें.
इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक भागीरथ प्रसाद बक्सी, सुनीता, गौरी देवी, कुमारी निधि मिश्रा, ममता रानी खत्री, रीना कुमारी सहित काफी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










