13 नेत्र रोगियों का निशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन

Updated:
विज्ञापन
13 नेत्र रोगियों का निःशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन

पेटरवार के जगजीवन जी महाराज चक्षु चिकित्सालय में आयोजित शिविर में 13 मरीजों का सफल मोतियाबिंद ऑपरेशन किया गया. मरीजों को दवा और भोजन भी दिया गया.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, पेटरवार

पेटरवार. पूज्य तपस्वी श्री जगजीवन जी महाराज चक्षु चिकित्सालय पेटरवार में शुक्रवार को एक नि:शुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे मोतियाबिंद से ग्रसित 13 नेत्र रोगियों का मोतियाबिंद ऑपरेशन नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ संजय चौधुरी ने सफलता पूर्वक करके लेंस का प्रत्यारोपण किया. इसके पूर्व यहां विराजमान साध्वी दर्शना बाई महासती व स्वाति बाई महासती ने मंगलाचरण की प्रस्तुति कर शिविर का शुभारम्भ किया.

शिविर के दौरान सभी नेत्र रोगियों को संस्था की ओर से दवा, भोजन और काला चश्मा भी उपलब्ध कराया गया. अस्पताल से नेत्र रोगियों को छुट्टी देते समय एक महीने की दवा भी प्रदान किया जाएगा. शिविर को सफल बनाने में सुधीर कुमार चौहान, भुनेश्वर महतो, मंजू लकड़ा, रिंकू, बंटी,बबीता सहित अन्य का सराहनीय सहयोग रहा.


विज्ञापन
Dharmanath Kumar

लेखक के बारे में

By Dharmanath Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola