Bokaro News : केंद्रीय मंत्री ने किया कुरपनिया मुखिया को सम्मानित

Bokaro News : बेरमो प्रखंड के कुरपनिया पंचायत की मुखिया कविता सिंह को नयी दिल्ली स्थित जल शक्ति भवन में सोमवार को आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल ने प्रशस्ति पत्र एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया.
गांधीनगर. बेरमो प्रखंड के कुरपनिया पंचायत की मुखिया कविता सिंह को नयी दिल्ली स्थित जल शक्ति भवन में सोमवार को आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल ने प्रशस्ति पत्र एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया. कार्यक्रम में जल शक्ति राज्य मंत्री वीरन्ना सोमन्ना व सचिव देव श्री मुखर्जी भी उपस्थित थे. जल नल योजना के तहत बेहतर कार्य करने वाले देश भर के चयनित पंचायत प्रतिनिधियों को सम्मानित किया गया. इनमें झारखंड से छह मुखिया व जल सहिया शामिल थे. मुखिया कविता सिंह ने बताया कि रविवार को विशेष अतिथि के तौर पर गणतंत्र दिवस परेड देखने का अनुभव भी रोमांचक रहा. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश भर से आये पंचायत प्रतिनिधियों का बहुत करीब से अभिनंदन किया. मुखिया ने बताया कि जल शक्ति मंत्रालय द्वारा भ्रमण के दौरान राजघाट में स्वच्छता अभियान को लेकर कई जानकारी दी गयी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




