Bokaro News : कथारा से ट्रक की चोरी

Updated:
विज्ञापन
Bokaro News : कथारा से ट्रक की चोरी

Bokaro News : कथारा मोड़ से एक ट्रक की चोरी शुक्रवार की रात को हो गयी.

विज्ञापन

बोकारो थर्मल थानाक्षेत्र अंतर्गत कथारा मोड़ स्थित हनुमान मंदिर के समीप से एक 12 चक्का ट्रक (जेएच 02 एक्स-7360) की चोरी शुक्रवार की रात को हो गयी. यह ट्रक गोविंदपुर बस्ती निवासी छोटेलाल महतो का था. उन्होंने चोरी की लिखित सूचना स्थानीय थाना में दी है. बताया कि एक माह से ट्रक हनुमान मंदिर के समीप सड़क किनारे खड़ा कर रहा था.

फुसरो में चलाया वाहन जांच अभियान

बेरमो थाना की पुलिस ने शनिवार को फुसरो में थाना के समीप फुसरो-जैनामोड़ मुख्य मार्ग पर सघन वाहन जांच अभियान चलाया. दोपहिया व चार पहिया वाहनों की डिक्की व कागजात की जांच की. नियमों के उल्लंघर पर कई दोपहिया वाहनों को जब्त किया गया. बाद में हिदायत देकर छोड दिया गया. एसआइ ननका उरांव व एएसआइ लक्ष्मण चौधरी ने बताया कि अभियान आगे भी जारी रखा जायेगा. मौके पर विनोद कुमार मंडल, नयमा तिग्गा आदि जवान मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Janak Singh Choudhary

लेखक के बारे में

By Janak Singh Choudhary

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola