Bokaro News : ट्रक ऑनर एसोसिएशन और मजदूरों ने किया प्रदर्शन

Published by : JANAK SINGH CHOUDHARY Updated At : 12 Nov 2025 8:57 PM

विज्ञापन

Bokaro News : अमलो चेक पोस्ट के पास ट्रक ऑनर एसोसिएशन और असंगठित मजदूरों ने मांगों को लेकर प्रदर्शन किया.

विज्ञापन

फुसरो, सीसीएल ढोरी क्षेत्र अंतर्गत अमलो चेक पोस्ट के पास अमलो ट्रक ऑनर एसोसिएशन और असंगठित मजदूरों ने मांगों को लेकर बुधवार को प्रदर्शन किया. वक्ताओं ने कहा कि ट्रक लोडिंग के लिए पर्याप्त कोयला नहीं मिल पाता है. लोडिंग प्वाइंट के पास पेयजल की सुविधा नहीं है. रेस्ट शेल्टर और बिजली की सुविधा भी नहीं है. मांगों पर विचार नहीं किया गया तो जोरदार आंदोलन करेंगे.

प्रबंधन पर मनमानी का आरोप

वक्ताओं ने कहा कि लोकल सेल में प्रबंधन की मनमानी चल रही है. कुछ अधिकारी व कर्मचारी अपने हिसाब से सेल चलाना चाहते हैं. मौके पर एसोसिएशन के अध्यक्ष राजन साव, संतोष सिंह, दिलीप कुमार, जितेंद्र सिंह, वीरेंद्र साव, विनय दुबे, मो इजहार, रूपलाल, संतु ठाकुर, पिंटू महतो, पोलू, छोटू सिंह, यशवंत, निर्मल, बबलू, पुनेश्वर महतो, राज कुमार जोशी, शिवलाल आदि मौजूद थे. इधर, सेल ऑफिसर विवेक कुमार सिंह ने कहा कि सुरक्षा नियमों का पालन करते हुए कोयला का उठाव करें, कोयला की कमी नहीं है. कोयला उठाव में सारी सुविधाएं प्रदान की जायेंगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
JANAK SINGH CHOUDHARY

लेखक के बारे में

By JANAK SINGH CHOUDHARY

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola