Bokaro News : गोमिया प्रखंड में हाथियों के झुंड का उत्पात

Updated:
विज्ञापन
Bokaro News : गोमिया प्रखंड में हाथियों के झुंड का उत्पात

Bokaro News : फसलें रौंदी, घर को किया क्षतिग्रस्त

विज्ञापन

Bokaro News : गोमिया. गोमिया प्रखंड के ग्रामीण क्षेत्रों में हाथियों के झुंड ने खेतों में लगी फसल को रौंद दिया और कई घरों की चहारदीवारी को क्षतिग्रस्त कर दिया है. घटना से ग्रामीण दहशत में हैं. ग्रामीणों के अनुसार, शनिवार की देर रात करीब 12-15 हाथियों का झुंड ललपनिया जंगल की ओर से साड़म और तिलैया पंचायत के सीमावर्ती गांवों में घुस आया. हाथियों ने चिरुडीह, होसिर और महुआटांड़ गांव की खेतों में लगे धान, मक्का और सब्जी की फसलों को नष्ट कर दिया. सूचना पर वन विभाग की टीम पहुंची और हाथियों को खदेड़ने का प्रयास शुरू किया. रेंजर ने बताया कि टॉर्च, पटाखे और ड्रम बजाकर हाथियों को जंगल की ओर भेजा जा रहा है. बीडीओ महादेव महतो ने बताया कि वर्तमान में एक हाथी पेटरवार क्षेत्र में है, 5-7 हाथियों का झुंड लुगुबुरु पहाड़ के ऊपर है और 12 हाथियों का बड़ा झुंड रामगढ़ की ओर चला गया है. महुआटांड़ थाना प्रभारी कृष्ण कुमार कुशवाहा ने बताया कि हाथियों का झुंड दो-चार दिन पहले क्षेत्र में आया था, लेकिन अभी पूरा झुंड रामगढ़ की ओर चला गया है.

मुआवजे की मांग, सर्वे शुरू :

प्रभावित किसानों ने प्रशासन से फसल और घर के नुकसान का आंकलन कर उचित मुआवजा देने की मांग की है. बीडीओ ने कहा कि राजस्व कर्मचारी नुकसान का सर्वे कर रहे हैं. रिपोर्ट के बाद नियमानुसार मुआवजा दिया जायेगा. वन विभाग ने एहतियातन आसपास के गांवों में मुनादी करा कर लोगों को सतर्क रहने को कहा है.

विज्ञापन
Manoj Kumar

लेखक के बारे में

By Manoj Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola