सेल एससी-एसटी इम्प्लाइज फेडरेशन ने मनाया विश्व आदिवासी दिवस, पौधरोपण भी किया

Updated:
विज्ञापन

पौधरोपण में शामिल लोग

बोकारो में सेल एससी-एसटी इम्प्लाइज फेडरेशन ने विश्व आदिवासी दिवस मनाया। शंभू कुमार ने जनजातीय संस्कृति और अधिकारों के सम्मान पर जोर दिया।

विज्ञापन

विश्व आदिवासी दिवस के मौके पर सेल एससी-एसटी इम्प्लाइज फेडरेशन ने सेक्टर– 04 स्थित एसआरयू के पास पौधरोपण किया. इसमें बोकारो यूनिट अध्यक्ष -सह- केन्द्रीय कमेटी सदस्य शंभू कुमार ने कहा आदिवासी समुदायों की संस्कृति, अधिकार और उनके प्रति सम्मान बढ़ाने के लिए सभी लोग समर्पित है.

आदिवासी दिवस की प्रासंगिकता

उन्होंने आगे कहा आदिवासी आबादी के अधिकारों को बढ़ावा देने और उनकी सुरक्षा के लिए ही विश्व आदिवासी दिवस मनाया जाता है. यह दिन उन उपलब्धियों और योगदानों को भी स्वीकार करता है जो आदिवासी पर्यावरण संरक्षण जैसे वैश्विक मुद्दों को बेहतर बनाने के लिए करते हैं. आदिवासी प्राचीन परंपराओं, ऐतिहासिक संस्कृति और स्वाभिमान के प्रतीक और संरक्षक है.

मौके पर बीएसएल से अंजनी कुमार शरण सीजीएम (मानव संसाधन), एचएच शेखर नवपदोन्ननत सीजीएम (मानव संसाधन), सुशांत शिशिर जीएम (मानव संसाधन–संकार्य), डॉ आरके गौतम अतिरिक्त मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी, शिप्रा निवेदिता हेमरोम लाइजन पदाधिकारी, प्रांशु चौधरी सहायक महाप्रबंधक एचआरसीएफ, श्याम सुंदर प्रियदर्शी एजीएम एचआरसीएफ, दीपक कुमार वरीय प्रबंधक सीआरएम ने भी पौधा लगाया.


विज्ञापन
Dharmanath Kumar

लेखक के बारे में

By Dharmanath Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola