विश्व आदिवासी दिवस पर खो-खो के खिलाड़ियों को मिला सम्मान, छात्राओं ने मारी बाजी

Updated:
विज्ञापन

खो-खो प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित करते अतिथि

विश्व आदिवासी दिवस पर बोकारो में आयोजित समारोह में खो-खो प्रतियोगिता के विजेता छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। जानिए पूरी खबर।

विज्ञापन

विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर सेक्टर-12 स्थित सरना स्थल में इंडिजिनस ट्रस्ट की ओर से खेल प्रतिभाओं के सम्मान में समारोह आयोजित किया गया.

इस दौरान सीबीएसइ क्लस्टर-2026 खो-खो प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बोकारो के छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया. प्रतियोगिता में बोकारो की छात्राओं की टीम ने प्रथम स्थान हासिल कर जिले का नाम रोशन किया. वहीं, छात्रों की टीम ने सेकंड रनर-अप का स्थान प्राप्त किया.

छात्राओं ने मारी बाजी

प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली छात्राओं की टीम में कृति रानी, कुसुम कुमारी, कृति कुमारी, हर्षिता सुतार, अंकिता कुमारी, सृष्टि कुमारी, माही कुमारी, ब्यूटी कुमारी, मिस्टी कुमारी, श्रुति सोनी, किरण कुमारी और गुनगुन कुमारी शामिल हैं.

छात्रों ने भी दिखाया शानदार खेल

सेकंड रनर-अप रही छात्रों की टीम में अंकित रंजन, अंश कुमार, पप्पू कुमार, प्रिंस कुमार रजवार, प्रीत राज, बिनय कुमार रजवार, ऋषभ कुमार शर्मा, अमृत गोप, हर्षित कुमार, प्रतीक कुमार, अतुल्य कुमार सिंह और कृष्णा हेंब्रम शामिल रहे.


विज्ञापन
Dharmanath Kumar

लेखक के बारे में

By Dharmanath Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola