ट्रैफिक पुलिस ने चलाया विशेष वाहन जांच अभियान, 110 वाहनों से वसूले एक लाख 10 हजार रुपये
बोकारो पुलिस का लोगो
बोकारो में यातायात विभाग ने विशेष अभियान चलाकर 110 वाहनों से 1.10 लाख रुपये का जुर्माना वसूला। नियमों का पालन करने की दी गई सख्त हिदायत।
यातायात विभाग ने ट्रैफिक डीएसपी अजय प्रसाद व इंस्पेक्टर नीतीश कुमार के नेतृत्व में रविवार की सुबह विशेष वाहन जांच अभियान चलाया. अभियान में दो पहिया व चार पहिया वाहन चालकों की जांच हुई.
इस दौरान 110 वाहन चालकों को यातायात नियम की अवहेलना करते पाया गया. इनसे बतौर जुर्माना एक लाख दस हजार रु की वसूली की गयी.
ब्रेथ एनालाइजर से हुई बाइक चालकों की जांच
अभियान में ट्रैफिक विभाग के वरीय पुलिस अधिकारी मृत्युंजय कुमार, शैलेश कुमार सहित दर्जन भर जवान शामिल थे. शनिवार को बालीडीह थाना क्षेत्र में रात को इंस्पेक्टर जितेंद्र कुमार के नेतृत्व में ड्रंक एंड ड्राइव अभियान चलाया गया.
इस दौरान डेढ़ सौ से अधिक दो पहिया वाहन चालकों की ब्रेथ एनालाइजर से जांच की गयी. लोगों को यातायात नियम का पाठ पढ़ाया गया. साथ ही शराब पीकर वाहन नहीं चलने की हिदायत दी गयी.
एसपी नाथू सिंह मीणा ने कहा वाहन लेकर सड़क पर निकलें तो यातायात नियमों का पूरा ध्यान रखें. आपकी एक गलती जीवन भर का नुकसान दे सकती है. अर्थ दंड वसूली के पीछे मकसद आपको यातायात नियमों के प्रति जागरूक करना करना है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










