Bokaro News : ट्रांसपोर्टिंग की ठप, छाई ढुलाई बाधित करने की चेतावनी

Edited by MANOJ KUMAR
Updated:
विज्ञापन

Bokaro News : हाईवा कोयलांचल ऑनर एसोसिएशन की हड़ताल दूसरे दिन भी जारी

विज्ञापन

Bokaro News : हाईवा कोयलांचल ऑनर एसोसिएशन का ट्रांसपोर्टर द्वारा बकाया पेमेंट व एमपीएल ट्रांसपोर्टिंग में पासिंग एवं रेट की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल दूसरे दिन गुरुवार को भी जारी रहा. एसोसिएशन के सदस्यों व विस्थापितों ने सुबह से ही एरिया के विभिन्न चौक- चौराहों पर खड़े होकर कोल ट्रांसपोर्टिंग वाहनों का परिचालन ठप कर दिया. इस दौरान जहां मेसर्स अनिल सिंह ट्रांसपोर्टर ने तीन माह से बकाया पेमेंट भुगतान नही करने पर खासमहल से बालीडीह कोल ट्रांसपोर्टिंग एवं कारो से एमपीएल ट्रांसपोर्टिंग में पासिंग व रेट की मांग को लेकर ट्रांसपोर्टिंग पूर्ण रूप से ठप कर दी, वहीं बीटीपीएस व सीटीपीएस से होने वाले छाई ट्रांसपोर्टिंग के नये टेंडर में एसोसिएशन ने प्रबंधन से 10 रुपये प्रति किलोमीटर की बढ़ोतरी की मांग की. मांगे पूरी नहीं होने पर छाई ट्रांसपोर्टिंग को भी ठप कर देने की चेतावनी दी. एसोसिएशन के अध्यक्ष गुलेश्वर महतो ने कहा कि जब तक हम लोगों का बकाया पेमेंट का भुगतान नहीं किया जाता है और एमपीएल में पासिंग व बढ़ोतरी रेट नहीं दिया जायेगा, तब तक चक्का जाम को वापस नहीं लिया जायेगा.

ऑनर-विस्थापित व ट्रांसपोर्टर के प्रतिनिधियों के बीच मारपीट, मामला पहुंचा थाना :

सीसीएल बीएंडके एरिया के कारो परियोजना में आंदोलन के दौरान ऑनर व विस्थापित के साथ ट्रांसपोर्टर के प्रतिनिधियों के बीच मारपीट की घटना हुई. घटना के बाद एसोसिएशन व विस्थापितों ने बेरमो थाना में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की. दिये गये आवेदन में लिखा है कि वह सभी कारो बस्ती में बैठक कर रहे थे, तभी मेसर्स ट्रांसपोर्टर अनिल सिंह के एक प्रतिनिधि अपने सहयोगियों के साथ आकर उनलोगों के साथ गाली गलौज करते हुए मारपीट करने लगे. इसके बाद लोगों ने बीच बचाव कर मामला को शांत कराया.

मारपीट का आरोप निराधार :

इधर ट्रांसपोर्टर अनिल सिंह के प्रतिनिधि तरुण सिंह ने कहा कि आंदोलन के दौरान लोगों ने एक हाइवा चालक के साथ मारपीट करते हुए वाहन शीशा फोड़ कर दिया. जानकारी मिलने के बाद घटनास्थल पर पहुंच कर एसोसिएशन के प्रतिनिधियों से मामले की जानकारी लेनी चाही तो वे लोग धक्का-मुक्की करने लगे. उन पर लगा मारपीट करने का आरोप निराधार है. मौके पर एसोसिएशन अध्यक्ष गुलेश्वर मिश्रा, उपाध्यक्ष मुन्ना मिश्रा, यूसुफ अंसारी, अरुण कुमार, आजाद बाउरी, सुनील महतो, कुणाल महतो, सरजू साव, अनिल कुमार, रवींद्र नाथ नायक, कपिल कुमार, माणिक साव, संजय राम आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
MANOJ KUMAR

लेखक के बारे में

By MANOJ KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola