Bokaro News : बीएसएल : वित्त व वाणिज्य से संबंधित प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

Edited by MANOJ KUMAR
Updated:
विज्ञापन

Bokaro News : प्रशिक्षण कार्यक्रम में 33 अधिशासी ने भाग लिया

विज्ञापन

Bokaro News : बोकारो स्टील प्लांट के ज्ञानार्जन व विकास विभाग में शुक्रवार को वित्त व वाणिज्य संबंधित प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम का उद्देश्य कर्मचारियों की तकनीकी जानकारी के साथ वित्तीय व वाणिज्यिक कौशल को विकसित कर व्यापारिक निर्णयों में सशक्त रूप से सहभागी बनाना था. उद्घाटन मुख्य महाप्रबंधक (ज्ञानार्जन व विकास) नीता बा व मुख्य महाप्रबंधक (वित्त व लेखा) निर्मल कुमार सिंह ने किया. प्रशिक्षण कार्यक्रम में 33 अधिशासी ने भाग लिया. मुख्य महाप्रबंधक (ज्ञानार्जन व विकास) नीता बा ने कहा : वर्तमान प्रतिस्पर्धी वातावरण में वाणिज्यिक दृष्टिकोण विकसित करना आवश्यक है. मुख्य महाप्रबंधक (वित्त व लेखा) निर्मल कुमार सिंह ने इस कार्यक्रम को वर्तमान बदलते व्यावसायिक परिवेश में उपयोगी बताया. प्रशिक्षण कार्यक्रम में बोकारो स्टील प्लांट की वित्तीय स्थिति, मूलभूत लागत निर्धारण व निर्णय-निर्माण प्रक्रिया, वित्तीय विवरण व विश्लेषण, व्यवसाय के वाणिज्यिक पहलुओं के बारे में विस्तृत रूप से चर्चा की गयी. संचालन अमित आनंद, सहायक महाप्रबंधक (ज्ञानार्जन व विकास) ने किया. मौके पर ज्ञानार्जन एवं विकास विभाग के ऋषिकेश रंजन, पर्यवेक्षक सिधो चरण मुर्मू व अन्य मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
MANOJ KUMAR

लेखक के बारे में

By MANOJ KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola