Bokaro News : किसी प्रगणनक को 50, किसी को 450 घरों की जिम्मेदारी

Updated:
विज्ञापन
Bokaro News : किसी प्रगणनक को 50, किसी को 450 घरों की जिम्मेदारी

Bokaro News : बोकारो जिला में जनगणना 2027 का प्रथम चरण शुरू कर दिया गया है.

विज्ञापन

बोकारो जिला में जनगणना 2027 का प्रथम चरण शुरू कर दिया गया है. शिक्षक, आंगनबाड़ी सेविका, सहायिका, बीएलओ, एएनएम को सुपरवाइजर व प्रगणनक का दायित्व मिला है. किसी प्रगणनक को 50, तो किसी को 450-500 घरों का दायित्व सौंपा गया है. दबी जुबान से सभी इस पर नाइंसाफी की बात कह रहे हैं. चिलचिलाती गर्मी के कारण टीम सुबह पांच बजे से कार्य शुरू कर देती है और रात 10 बजे तक काम चल रहा है. एक टीम में छह लोग शामिल हैं. प्रथम चरण में मकान सूचीकरण का कार्य किया जा रहा है. इसके तहत टीम सदस्य नजीर नक्शा, डोर टू डोर सर्वे के साथ-साथ सभी एकत्रित डाटा को ऑनलाइन अपलोड कर रहे हैं.

आंगनबाड़ी सेविका व सहायिकाओं की परेशानी भी कम नहीं हैं. इनका घर ही कार्यालय बन गया है. सुबह मकान सूचीकरण कार्य के लिए निकलती हैं, तो इनके घर के बाहर बड़ी संख्या में क्षेत्र के लोग मंईयां सम्मान, पेंशन सहित अन्य योजनाओं को लेकर फार्म सत्यापन के लिए इंतजार करते हैं. घर लौटने के बाद फार्म सत्यापन का कार्य शुरू होता है. इसके बाद एसआइआर कार्य को निपटाने में जुट जाती हैं. देर रात तक मकान सूचीकरण कार्य भी करती हैं. हैरत की बात है कि इतना सब करने के बाद भी सेविका व सहायिकाओं को हर दिन सुबह सात बजे से दस बजे तक आंगनबाड़ी केंद्र में रहने का निर्देश है.

निर्वाचन क्षेत्र से बाहर कार्य देने की शिकायत

सहायक निर्वाचक निबंधक पदाधिकारी सह कार्यपालक दंडाधिकारी चास को जनगणना कार्य में लगे सुपरवाइजर व बीएलओ ने हस्ताक्षरित एक पत्र भेजा है. इसमें कहा कि वर्तमान में चास नगर निगम व बीएस सिटी क्षेत्र के सभी बीएलओ को जनगणना कार्य में लगाया गया है. बीएलओ को अपने निर्वाचन क्षेत्र से बाहर जनगणना कार्य दिया गया है. इसके कारण कार्य समय पर करने में कठिनाई हो रही है. विभाग द्वारा आंगनबाड़ी केंद्रों का संचालन 10 बजे सुबह तक करने का भी निर्देश है. मंईयां सम्मान व अन्य पेंशन योजनाओं का भौतिक सत्यापन भी घर-घर जाकर करने का निर्देश है. इसके कारण समय पर कार्य पूर्ण करने में असमर्थ हैं.

विज्ञापन
Janak Singh Choudhary

लेखक के बारे में

By Janak Singh Choudhary

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola