Bokaro News : बोकारो में चार दिनों में तीन आपराधिक घटनाएं, गोलीबारी में एक गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
Bokaro News : बोकारो में चार दिनों में तीन आपराधिक घटनाएं, गोलीबारी में एक गिरफ्तार

Bokaro News : जैनामोड़ में दिन दहाड़े हुई फायरिंग, तीनों नामजद पुलिस पकड़ से बाहर

विज्ञापन

Bokaro News : रंजीत कुमार, बोकारो. पिछले चार दिनों में तीन बड़ी वारदात ने बोकारो पुलिस को परेशान कर दिया है. बुधवार को जरीडीह थाना क्षेत्र के जैनामोड़ टोल टैक्स से महज पांच मीटर की दूरी पर अपराधियों ने दिनदहाड़े 12 बजे हवाई फायरिंग कर सनसनी फैला दी. देसी कट्टा के बट से टांड़बालीडीह निवासी अमित कुमार पांडेय को मारकर घायल भी किया. पुलिस के पहुंचने से पहले कार छोड़ कर सभी फरार हो गये. पुलिस ने घटनास्थल से एक खोखा बरामद किया. आरोपी के जब्त वाहन से एक देसी कट्टा (गोली लोडेड) मिला. घटना से आसपास के लोग दहशत में हैं. तीनों नामजद आरोपी बालीडीह थाना क्षेत्र के मिथिलेश पांडय उर्फ किशोर पांडेय, नित्यानंद पांडेय, शुभम राय पुलिस पकड़ से दूसरे दिन भी दूर हैं. मामला आपसी लेनदेन का बताया जाता है. जरीडीह थाना प्रभारी विपिन कुमार के अनुसार नामजद दो आरोपी का रिकार्ड आपराधिक है.

जमीन कारोबारी के पैर में मारी गोली : दूसरी घटना बीएस सिटी थाना क्षेत्र के श्रीराम मंदिर बाजार की चाय दुकान के समीप घटी. रविवार की रात 10 बजे जमीन कारोबारी जयराम प्रसाद अपने दोस्तों के साथ चाय पी रहे थे. इसी दौरान बाइक सवार आये और पैर में गोली मार कर फरार हो गये. जयराम के अनुसार सभी जमीन के कारोबार को लेकर रंगबाजी की मांग कर रहे थे. मामले में पुलिस ने रूपेश सिंह को मुख्य आरोपी बताते हुए गिरफ्तार कर मंगलवार को जेल भेज दिया. जबकि तीन नामजद आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही है. तीसरा मामला सेक्टर 12 थाना से जुड़ा है. सोमवार को नाबालिगों के दो गुटों के बीच चाकूबाजी की घटना हुई. इसमें दो नाबालिग घायल हो गये. मामले में एक किशोर को पुलिस ने पकड़ कर बाल सुधार गृह भेज दिया है, जबकि एक की तलाश कर रही है.

बोकारो में आइजी से लेकर डीएसपी तक की नयी पदस्थापना :

बोकारो में नये पुलिस पदाधिकारियों की टीम तैयार हो गयी है. टीम में आइजी, एसपी, सभी डीएसपी बोकारो के लिए नये हैं. आइजी शैलेंद्र कुमार सिन्हा व एसपी नाथू सिंह मीणा ने 18 अप्रैल को बोकारो में योगदान दिया. जबकि 21 मई को बोकारो में चास एएसपी, मुख्यालय डीएसपी, सिटी डीएसपी, सीसीआर डीएसपी, यातायात डीएसपी, ट्रैफिक डीएसपी, बेरमो एसडीपीओ ने योगदान दिया. बोकारो में एक इंस्पेक्टर नित्यानंद महतो का पांच साल पहले गृह जिला बोकारो में स्थानांतरण भी चर्चा का विषय बना हुआ है. श्री महतो 1994 बैच के हैं. वर्ष 2031 में सेवानिवृत होंगे. इनका पैतृक आवास बोकारो जिला के नावाडीह में है. पुलिस पदाधिकारियों के बीच चर्चा है कि नौकरी के दो साल बाकी रहने पर ही गृह जिला में पदस्थापना का लाभ मिलता है.

कोट

बोकारो पुलिस की नयी टीम पूरी ऊर्जा के साथ काम करेगी. सभी पुलिस पदाधिकारी तेज तर्रार हैं. अपने काम में माहिर है. जहां तक एक इंस्पेक्टर के पांच साल पहले गृह जिला में पदस्थापना की बात है, तो मामला कार्मिक विभाग के अंतर्गत आता है.

– नाथू सिंह मीणा, एसपी, बोकारो

विज्ञापन
Manoj Kumar

लेखक के बारे में

By Manoj Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola