Bokaro News : खेतको में दुर्गा मंदिर की छत की ढलाई
Published by : JANAK SINGH CHOUDHARY Updated At : 14 Sep 2025 10:42 PM
Bokaro News : खेतको स्थित दुर्गा मंदिर के जीर्णोद्धार को लेकर रविवार को छत की ढलाई की गयी.
बेरमो, पेटरवार प्रखंड अंतर्गत खेतको पंचायत स्थित दुर्गा मंदिर के जीर्णोद्धार को लेकर रविवार को छत की ढलाई की गयी. ढलाई के पूर्व पुजारियों (नइया) ने पूजा की. इसके बाद जगदीश गोप ने पहली कढ़ाई उठायी और 10251 रुपया चंदा दिया. दूसरी कढ़ाई दुलारचंद यादव आठ हजार व तीसरी कढ़ाई कारू यादव ने छह हजार एक सौ रुपया चंदा देकर उठाया. अन्य ग्रामीणों ने भी श्रमदान किया. इसमें रामचंद्र यादव, नंदलाल यादव, राजू यादव, टुनटुन यादव, अरुण यादव, महेंद्र यादव, रघुनाथ करमाली, सेवा लाल रविदास, वीरेंद्र यादव, नरेश यादव, बसंत यादव, बिरसाही यादव, झरी सिंह, श्याम सुंदर यादव, संतोष करमाली, कारू यादव, कमल रविदास आदि शामिल हैं.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










