पार्टी जो दायित्व देगी, उसका होगा निर्वहन : पीएन सिंह

विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय प्रन्यासी जगन्नाथ शाही से मिले सांसद
बोकारो. धनबाद सांसद पशुपतिनाथ सिंह मंगलवार को बोकारो पहुंचे. विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय प्रन्यासी जगन्नाथ शाही से मुलाकात की. बताते चलें कि पिछले दिनों श्री शाही मध्यप्रदेश में प्रवास के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गये थे. सांसद श्री सिंह उनका कुशलक्षेम के लिए पहुंचे थे. इसके बाद सेक्टर एक स्थित बीजेपी कार्यालय में सांसद श्री सिंह ने कहा कि 2024 में भाजपा 400 पार के लक्ष्य के साथ उतरी है. इस लक्ष्य की पूर्ति के लिए पार्टी की ओर से जो भी दिशा-निर्देश मिलेगा. जो भी दायित्व मिलेगा, उसका निर्वहन होगा. पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता तैयारी में लग चुके हैं. धनबाद लोकसभा समेत पूरे झारखंड व देश में भाजपा की प्रचंड जीत होगी. इस दौरान जिला उपाध्यक्ष कमलेश राय, दिलीप श्रीवास्तव, मृगेंद्र प्रताप सिंह, विनय आनंद समेत अन्य मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










