Bokaro News : जिले में डेढ़ माह में 10-15 लाख पौधे लगाने का है लक्ष्य

Updated:
विज्ञापन
Bokaro News : जिले में डेढ़ माह में 10-15 लाख पौधे लगाने का है लक्ष्य

Bokaro News : पर्यावरण दिवस पर जगह-जगह कार्यक्रम हुआ.

विज्ञापन

पर्यावरण दिवस के मौके पर शुक्रवार को बोकारो जिले में जगह-जगह कार्यक्रम का आयोजन हुआ. नमामि गंगे योजना के तहत आरसीसीएफ-बोकारो प्रक्षेत्र आरटी पांडियन, डीसी अजय नाथ झा व एसपी नाथू सिंह मीना ने सेक्टर-12 स्थित पुलिस लाइन, उकरीद स्थित झारखंड गृह रक्षा वाहिनी कैंप परिसर व जिला परिषद कार्यालय परिसर में पौधरोपण किया. इस दौरान डीसी ने कहा कि यह केवल एक दिवस नहीं, बल्कि प्रकृति और मानव जीवन के बीच संतुलन बनाये रखने का संकल्प है. झारखंड की पहचान जल, जंगल और जमीन से है. यहां की संस्कृति, परंपरा और सामाजिक चेतना में पर्यावरण संरक्षण रचा-बसा है. पर्यावरण से विमुख होना मूल पहचान और चेतना से दूर होने जैसा होगा. पौधरोपण एक कार्यक्रम भर नहीं है. पौधों का संरक्षण भी हमारी संस्कृति और संस्कार का हिस्सा होना चाहिए. जलवायु परिवर्तन और बढ़ती वैश्विक तापमान की चुनौती को देखते हुए प्रत्येक व्यक्ति को पर्यावरण संरक्षण के लिए आगे आना होगा. श्री झा ने ग्रीन बोकारो, क्लीन बोकारो-ग्रीन झारखंड के संकल्प को जन आंदोलन का रूप देने की अपील की. डीसी ने कहा कि डेढ़ माह के भीतर जिले में 10-15 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है. लोग इस अभियान में सक्रिय भागीदारी निभायें. डीडीसी शताब्दी मजूमदार, अपर समाहर्ता सुनील चन्द्र, चास एसडीएम प्रांजल ढ़ांडा, वन पदाधिकारी संदीप शिंदे, मुख्यालय डीएसपी पवन कुमार, होमगार्ड कमांडेंट किरण कुमारी आदि ने भी पौधे लगाये.

थाना परिसरों में लगाये जायेंगे पौधे

एसपी ने कहा कि जिले के सभी पुलिस संस्थानों, पुलिस केंद्रों, कार्यालयों व थाना परिसरों में उपलब्ध भूमि चिह्नित कर ली गयी है. एक सप्ताह के भीतर यहां पौधरोपण किया जायेगा. आमजनों से अपील है कि वे कम से कम एक पौधा अवश्य लगायें व उसके संरक्षण करें. इधर, स्कूलों और कॉलेजों में भी पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया गया. विभिन्न संगठनों की ओर से भी पौधे लगाये गये.

विज्ञापन
Janak Singh Choudhary

लेखक के बारे में

By Janak Singh Choudhary

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola