बोकारो एयरपोर्ट से साल के अंत तक भी उड़ान शुरू करना चुनौती, ऐसे में कैसे मिलेगा क्लीयरेंस

Updated:
विज्ञापन

010203 | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

बोकारो एयरपोर्ट से हवाई सेवा शुरू होने में देरी क्यों हो रही है? अतिक्रमण, गंदगी और अधूरी तैयारियों के कारण उड़ान पर मंडराता संकट, पूरी रिपोर्ट यहाँ पढ़ें।

विज्ञापन

बोकारो: बोकारो एयरपोर्ट यानी सपनों की उड़ान... सही पढ़ा आपने सपनों की उड़ान. ऐसा इसलिए क्योंकि 08 साल में अगर सिद्दत से मेहनत कर दी जाये तो सपना भी सच हो जाये, लेकिन बोकारो एयरपोर्ट से उड़ान शुरू होने का नाम ही नहीं ले रहा है. अब तो तारीख मिलना भी बंद हो गया है. वर्तमान की रफ्तार देखकर तो यही कहा जा सकता है कि इस साल के अंत तक भी उड़ान होना संभव नहीं है.

विज्ञापन

ऐसा कहने के पीछे कारण यह है कि एयरपोर्ट से उड़ान की दिशा में जितना प्रयास इस साल में किया गया उसका आउटपुट अभी तक शून्य के ही करीब है. उपलब्धि के नाम पर सतनपुर पहाड़ी पर हाई एबस्ट्रक्शन लाईट ही लगी है.

इसके अलावा एयरपोर्ट के पास दुंदीबाद बाजार के सामने अतिक्रमण हटाया गया. इसके बाद तार से बैरिकेडिंग की गयी. फिर प्री कास्ट बाउंड्री बनायी गयी. अतिक्रमणकारियों ने उस बाउंड्री के अंदर ही ठिकाना बना लिया.

गंदगी का अंबार, कैसे मिलेगा क्लीयरेंस

प्री कास्ट बाउंड्री के अंदर लोगों के दोबारा बस जाने के बाद वहां गंदगी का अंबार हो गया है. कारण यह कि पहले बाउंड्री नहीं होने के कारण गंदगी होने पर प्रबंधन की गाड़ी सफाई कर देती थी.

लेकिन, बाउंड्री हो जाने के कारण कचरा दिखाई नहीं देता और वह अंदर ही जमा होते रहता है. स्थिति यह है कि अंदर शराब की पुरानी बोतल से लेकर अन्य गैर जरूरी चीज आसानी से दिख जाता है. ऐसे में सवाल कि जबतक अतिक्रमण पुरी तरह से हटेगा नहीं, तब तक प्रदूषण विभाग से संबंधित क्लीयरेंस मिलेगा कैसे!

इमरजेंसी गेट तो है, लेकिन सड़क नहीं...

बोकारो एयरपोर्ट में आपातकालीन स्थिति को लेकर दो इमरजेंसी गेट सेक्टर 12 की ओर है. एक इमरजेंसी गेट सेक्टर 12 मोड़ के पास है, जबकि दूसरा इमरजेंसी गेट सेक्टर 12 ई के पास है. सेक्टर 12 मोड़ वाली इमरजेंसी गेट के पास तो चकाचक सड़क बनायी गयी है.

लेकिन, सेक्टर 12 ई के पास बने इमरजेंसी गेट के इस्तेमाल के लिए कोई सड़क नहीं है. इतना ही नहीं उक्त स्थान तक जाने के लिए बगल में जो सड़क है, उसकी स्थिति भी दयनीय है. ऐसे में सवाल यह कि इमरजेंसी गेट का उपयोग विपरित स्थिति में कैसे होगा.

आखिर बाउंड्री कब होगी सीधी

बोकारो एयरपोर्ट की बाउंड्री गरगा पुल की तरफ सीधी करने की योजना है. इसके लिए एलोरा हॉस्टल को हटाना है. पिछले माह 25 परिवार को उक्त स्थल से हटने का नोटिस दिया गया. लेकिन, उसके आगे कोई कार्रवाई नहीं हुई. बाउंड्रीवाल को सीधा करने के लिए एलोरा होस्टल को हटाने का काम अब तक पूरा नहीं हुआ. ऐसे में सुरक्षा क्लीयरेंस का मिलना वर्तमान स्थिति में मुश्किल ही लग रही है. इन मानक पर भी स्थिति जस की तस सेल व एयरपोर्ट ऑथोरिटी ऑफ इंडिया के बीच एमओयू अबतक नहीं हुई है. इसके अलावा अन्य सुरक्षा संबंधित आवेदन पर भी स्थिति में बदलाव नहीं हुआ है. साथ ही एंबुलेंस, सुरक्षा, डॉग स्कवायड, फायर टेंडर, सीटीओ समेत अन्य काम अब तक पूरा नहीं किया गया है. कोट विभिन्न इमरजेंसी गेट के पास सड़क है. कनेक्टिंग रास्ता बनाया गया है. अगर कहीं गंदगी या झाड़ी है, तो इस मसले पर एएआई कुछ नहीं कह सकता. जहां तक लाइसेंस प्रक्रिया या आवेदन की बात है, उसकी जिम्मेदारी हमारी नहीं है. यह प्रक्रिया बीएसएल को करनी है. - प्रिया सिंह, अधिकारी- एयरपोर्ट ऑथोरिटी ऑफ इंडिया- बोकारो


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola