बोकारो के एक होटल में युवती ने की खुदकुशी, कमरे से पुलिस को मिला सुसाइड नोट, जानें दो पन्ने के इस नोट्स में किस पर लगा आरोप

Updated at : 22 Jun 2021 3:09 PM (IST)
विज्ञापन
बोकारो के एक होटल में युवती ने की खुदकुशी, कमरे से पुलिस को मिला सुसाइड नोट, जानें दो पन्ने के इस नोट्स में किस पर लगा आरोप

Jharkhand Crime News (बोकारो) : झारखंड के बोकारो जिला अंतर्गत सिटी सेंटर के एक होटल के कमरे में 25 वर्षीय युवती ने खुदकुशी कर ली है. कमरा नंबर 303 में पंखे से झूलता हुआ पाया गया. घटना के तुरंत बाद पुलिस ने अनुसंधान शुरू कर दिया है. पुलिस ने होटल के इस कम से सुसाइड नोट भी बरामद की है. इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गयी है.

सेक्टर 4 थाना प्रभारी विनोद कुमार गुप्ता के अनुसार, मृतिका का नाम श्वेता है जो सेक्टर-9 इलाके की रहने वाली है. पुलिस के प्रारंभिक अनुसंधान में यह बात सामने आयी है कि श्वेता ने सुबह 7 बजे आकर आनंद होटल में कमरा बुक कराया था. उसके 2 घंटे बाद होटल के सफाई कर्मी ने उसे दुपट्टे से झूलते हुए देखा.

मृतिका ने अपने दुपट्टे से पंखे से झूल कर आत्महत्या की है. इसके बाद होटल वालों ने पुलिस को सूचना दी. सेक्टर 4 थाना प्रभारी ने अनुसंधान के क्रम में पाया कि मृतिका ने होटल के रजिस्टर में एंट्री करते हुए शाम 5:00 बजे कमरे को छोड़ देने की बात लिखी है.

Also Read: दशकों बाद रोहिणी नक्षत्र में भारी बारिश, आद्रा नक्षत्र में शुरू नहीं हुई धनरोपनी, खेती में नुकसान की आशंका से बढ़ी किसानों की चिंता

पुलिस को कमरे से दो पन्ने का सुसाइड नोट भी मिले हैं. पहले पन्ने में मृतिका ने अपने मां-पिता और भाई बहनों से आत्महत्या करने के लिए माफी मांगी है, वहीं दूसरे पन्ने मृतिका ने किसी शख्स के नाम का जिक्र की है. सुसाइड नोट में उसने उस शख्स से परेशान होने और बदनाम करने का भी जिक्र की है. सुसाइड नोट में लिखा कि इसी शख्स के कारण सुसाइड करने को मजबूर हो रहे हैं. पुलिस सुसाइड नोट के आधार पर जांच पड़ताल तेज कर दी है.

Posted By : Samir Ranjan.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola