विभाग ने योजना का फॉर्म नहीं किया जारी, पर बाजार में मिलना शुरू

Updated at : 13 Jul 2024 11:29 PM (IST)
विज्ञापन
विभाग ने योजना का फॉर्म नहीं किया जारी, पर बाजार में मिलना शुरू

मुख्यमंत्री बहन-बेटी मई-कुई योजना के फर्जी फॉर्म मिलने की शिकायत, जिला प्रशासन ने संलिप्त असामाजिक तत्वों को चिन्हित कर कार्रवाई का दिया निर्देश

विज्ञापन

बोकारो. मुख्यमंत्री बहन-बेटी मई-कुई स्वावलंबन प्रोत्साहन योजना को लेकर विभाग की ओर से फॉर्म जारी नहीं किया गया है, पर बाजार में योजना को लेकर फाॅर्म उपलब्ध हो गया है. साथ ही आर्थिक तौर पर लोगों को निशाना बनाने का प्रयास भी जारी हो गया है. जिला प्रशासन ने योजना के फर्जी फाॅर्म के जरिये की जा रही अवैध वसूली के खिलाफ कड़ी चेतावनी दी है. इस धोखाधड़ी गतिविधियों में शामिल लोगों की पहचान कर कड़ी कार्रवाई की बात जिला प्रशासन की ओर से कही गयी है. सामाजिक सुरक्षा विभाग के सहायक निदेशक पीयूष ने शनिवार को बताया कि कई माध्यमों से जानकारी मिली है कि इस सरकारी योजना के लिए फॉर्म भरने व जमा करने के लिए अवैध रूप से राशि वसूली जा रही है. यह गतिविधि शहरी व ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में की जा रही है. श्री पीयूष ने बताया कि योजना के लिए अभी तक कोई आधिकारिक फॉर्म विभाग द्वारा जारी या वितरित नहीं किया गया है. केवल विभागीय संकल्प (अधिसूचना) प्राप्त हुई है. मामला प्रकाश में आने के बाद सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी व अंचलाधिकारियों को उचित कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है. सहायक निदेशक ने कहा कि मुख्यमंत्री बहन-बेटी मई-कुई स्वावलंबन प्रोत्साहन योजना राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी योजना है. अगर जिला प्रशासन को इस योजना से संबंधित झूठे विज्ञापन, फॉर्म के अवैध वितरण या कालाबाजारी के संबंध में कोई जानकारी मिलती है, तो संबंधित धाराओं के तहत सख्त कानूनी कार्रवाई की जायेगी. फाॅर्म का नि:शुल्क होगा वितरण जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि विभाग द्वारा आधिकारिक फॉर्म उपलब्ध होने के बाद उसे निःशुल्क वितरित किया जायेगा. सहायक निदेशक ने कहा कि जिलावासियों से अपील है कि वे सतर्क रहें. इस योजना से संबंधित किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत क्षेत्र के बीडीओ, सीओ व थाना प्रभारी को दें. जिला प्रशासन आमजन को धोखाधड़ी वाली गतिविधियों से बचाने के लिए प्रतिबद्ध है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola