विद्यार्थियों ने बिना आग के तैयार किये पौष्टिक व्यंजन

Updated:
विज्ञापन

0102 | Prabhat Khabar Network

डीएवी पब्लिक स्कूल सेक्टर-04 के विद्यार्थियों ने पाक-कला कार्यशाला में बिना आग के कई स्वास्थ्यवर्धक और स्वादिष्ट व्यंजन बनाना सीखा।

विज्ञापन

वरीय संवाददाता, बोकारो

आपके शहर में

विज्ञापन

विद्यार्थियों में संतुलित व स्वास्थ्यवर्धक भोजन की आदतों का विकास, रचनात्मकता, सामूहिक कार्य-भावना व जीवनोपयोगी कौशलों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से गुरुवार को सेक्टर वन स्थित स्टर्लिंग सिटी सेंटर में डीएवी पब्लिक स्कूल-सेक्टर-04 के विद्यार्थियों के लिए अग्नि सहित व अग्नि रहित पाक-कला कार्यशाला व विद्यालय स्तरीय पाक-कला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. इसमें कक्षा छह से ग्यारहवीं तक के 50 विद्यार्थियों ने भाग लिया. कार्यशाला का समन्वय निशी सहगल (आयोजन समिति सदस्य) ने किया. संचालन सब्यसाची (होटल प्रबंधक), रंजीत गोस्वामी (मुख्य पाक-विशेषज्ञ) व गौतम खिलार (उप मुख्य पाक-विशेषज्ञ) ने किया. विशेषज्ञों ने अपने व्यावहारिक अनुभव, आकर्षक प्रदर्शन व संवादात्मक सत्रों के माध्यम से विद्यार्थियों को पाक-कला के विविध आयामों से परिचित कराया.

कार्यशाला के व्यावहारिक सत्र में विद्यार्थियों ने बिना आग के तैयार किये जाने वाले अनेक पौष्टिक व आकर्षक व्यंजन बनाये. इनमें ताजे सलाद, सैंडविच, कैनापे, फलों से बने व्यंजन व अन्य स्वास्थ्यवर्धक अल्पाहार प्रमुख रहे. इन व्यंजनों को सब्जियों, फलों, दुग्ध उत्पादों, ब्रेड तव अन्य पौष्टिक सामग्रियों की सहायता से तैयार किया गया. विद्यालय स्तरीय प्रतियोगिता में विद्यार्थियों के व्यंजनों का मूल्यांकन स्वाद, पोषण, स्वच्छता, रचनात्मकता, प्रस्तुतीकरण, सुव्यवस्था पर हुआ.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola