फुसरो, पेटरवार प्रखंड के पिछरी स्थित महतो टोला में शुक्रवार की शाम को करम महोत्सव का आयोजन किया गया. इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम व नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन हुआ. युवतियों व महिलाओं ने करमा पर्व के गीतों पर सामूहिक झूमर नृत्य प्रस्तुत किया. इससे पहले मुख्य अतिथि पिछरी उत्तरी की मुखिया कल्पना देवी ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया. कहा कि संस्कृति व प्रकृति की रक्षा करमा महोत्सव का संदेश है. भाई-बहन के प्रेम व स्नेह का भी प्रतिक है. अतिथि भी खोरठा गीतों पर थिरके. नृत्य प्रतियोगिता में युवतियों के 14 ग्रुपों ने भाग लिया. बेहतर प्रदर्शन करने वाले ग्रुप को कप, शील्ड व मेडल देकर सम्मानित किया गया.
आयोजन में समिति के भरत महतो, विक्की महतो, सुभाष महतो, मुकुंद सिंह, अरुण कुमार, टेकलाल महतो, विकास महतो, प्रकाश महतो, राज सिंह, दुर्गा सिंह आदि का योगदान रहा. मौके पर बीएमएस नेता रवींद्र कुमार मिश्रा, जिप सदस्य अशोक मुर्मू, पूर्व प्रमुख अनिता गुप्ता, प्रधानाध्यापक धनेश कुमार महतो, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष बिनोद महतो, अग्रवाल कल्याण महासभा के अनिल अग्रवाल, आजसू के केंद्रीय सचिव संतोष महतो, रामभजन लायक, झामुमो जिला उपाध्यक्ष राजेश महतो, जिला महानगर सचिव मदन महतो, विस्थापित नेता सूरज महतो, कैलाश ठाकुर, संजय मिश्रा, सुशांत राईका, प्रकाश महतो आदि मौजूद थे.दुगदा में करमा महोत्सव 31 को, तैयारी जोरों पर
दुगदा. दुगदा कोल वाशरी के सामुदायिक भवन प्रांगण में 31 अगस्त को करमा महोत्सव का आयोजन होगा. इसकी तैयारी जोरों पर है. मैदान की सफाई कर ली गयी है. पंडाल का निर्माण चल रहा है. दुगदा की पूर्व मुखिया करली देवी,आरती महतो, सीमा महतो के नेतृत्व महिलाएं व युवतियां गांवों में जनसंपर्क अभियान चला रही हैं. करम महोत्सव समिति के अध्यक्ष रौशन महतो ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गिरिडीह सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी, विशिष्ट अतिथि बेरमो विधायक कुमार जयमंगल, पूर्व मंत्री बेबी देवी, पूर्व विधायक डॉ लंबोदर महतो, पूर्व विधायक सुनीता चौधरी होंगे. महोत्सव के दौरान झूमर, नेटूवा, खेमटा सहित कई पारंपरिक नृत्य व गीत प्रस्तुत किये जायेंगे. तैयारी में समिति के अध्यक्ष रौशन महतो, भाजपा किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष चंद्रशेखर महथा, बिकोकायू के धनंजय महतो, ठाकुर प्रसाद महतो, माकपा सचिव धनेश्वर महतो, राजेश महतो, लखेंद्र नाग, गणेश सोरेन, राज किशोर तुरी, विशाल मंडल, सागर साव, किशोर कुमार महतो, दयाल साव, प्रकाश केवट, विक्की राय, बबलू महतो, शिबू महतो आदि लगे हैं.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

