सामाजिक उत्कर्ष के लिए एकजुटता व समन्वयन जरूरी : राजेंद्र

Updated:
विज्ञापन

04 | Prabhat Khabar Network

बोकारो में मिथिला सांस्कृतिक परिषद की आमसभा संपन्न, सामाजिक उत्थान और संगठन की मजबूती के लिए कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किए गए।

विज्ञापन

वरीय संवाददाता, बोकारो

आपके शहर में

विज्ञापन

मिथिला सांस्कृतिक परिषद की आमसभा रविवार को सेक्टर 2डी स्थित मां अंबे गार्डन (काली मंदिर परिसर) में हुई. अध्यक्षता परिषद के अध्यक्ष जयप्रकाश चौधरी ने की. मौके पर पांच जुलाई को मिथिला एकेडमी में आयोजित आमसभा में प्रस्तावित निर्णयों को सर्वसम्मति से पारित किया गया. श्रवण कुमार झा को एक स्वर में सभी ने संगठन का नया उपाध्यक्ष स्वीकार किया. संगठन में किसी कारणवश निष्क्रिय हो चुके पदाधिकारियों के स्थान पर किसी जिम्मेदार व्यक्ति को दायित्व सौंपने के लिए कार्यकारिणी में संशोधन का प्रस्ताव भी पारित किया गया. परिषद के निदेशक मंडल के संयोजक राजेंद्र कुमार ने कहा कि आपसी सहयोग, एकजुटता व समन्वयन से ही सामाजिक उत्कर्ष संभव है. परिषद मिथिला समाज का ही नहीं, बल्कि समस्त बोकारोवासियों के लिए एक धरोहर है, जो दशकों से बोकारो में सामाजिक, सांस्कृतिक, कलात्मक व शैक्षणिक उत्थान की दिशा में प्रयासरत है. महासचिव नीरज चौधरी ने आमसभा की उपादेयता और वित्त सचिव मिहिर मोहन ठाकुर ने संगठन के बजट व अन्य वित्तीय मुद्दों पर चर्चा की. निदेशक मंडल के सदस्य कृष्णचंद्र झा व विजय कुमार झा सहित विद्यालय प्रबंध समिति के उपाध्यक्ष बटोही कुमार, विवेकानंद झा, शंभु झा, प्रदीप कुमार, गंगेश पाठक आदि ने भी अपने विचार व्यक्त किये. आमसभा का संचालन सुनील मोहन ठाकुर व धन्यवाद ज्ञापन सांस्कृतिक कार्यक्रम निदेशक अरुण पाठक ने किया. मौके पर उपाध्यक्ष समरेंद्र झा सहित अविनाश झा अवि, मिहिर कुमार झा, मनोज कुमार झा, गणेश झा, रवीन्द्र झा, गोविंद कुमार झा, रमण कुमार ठाकुर, बालकृष्ण झा, ज्योतिष चंद्र झा, रमेश चंद्र झा, गोविंद झा, कस्तूरी सिंह, प्रीति प्रिया, जय प्रकाश झा, किरण सिंह, आशुतोष झा, मिंटू झा, राजीव कुमार झा, विनोद कुमार झा, प्रदीप झा, सुशील कुमार झा आदि उपस्थित थे.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola