अमर शहीद मंगल पांडे को दी गयी श्रद्धांजलि

Author Dharmanath kumar|Edited by Priya Gupta
Updated:
विज्ञापन
33 | Prabhat Khabar Network

33 | Prabhat Khabar Network

बोकारो विकास फोरम ने सेक्टर-4 स्थित गांधी चौक पर अमर शहीद मंगल पांडे की जयंती मनाई। वक्ताओं ने उनके साहस और राष्ट्रभक्ति को याद कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

विज्ञापन

प्रतिनिधि, बोकारो बोकारो विकास फोरम के तत्वावधान में रविवार को सेक्टर-4 स्थित गांधी चौक में स्वतंत्रता क्रांति के महानायक अमर शहीद मंगल पांडे की जयंती पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया. लोगों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी व उनके साहस, त्याग और राष्ट्रभक्ति को याद किया. संगठन सचिव वीरेंद्र कुमार चौबे युवाओं से राष्ट्रहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए समाज और देश के विकास में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया.फोरम के अध्यक्ष अनिल कुमार सिंह ने कहा कि देश के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले महापुरुषों का स्मरण प्रत्येक नागरिक का नैतिक दायित्व है. मौके पर आरएन ओझा, हरे राम मिश्रा, सत्येंद्र तिवारी, नितिन त्रिपाठी, विजय त्रिपाठी, अशोक कुमार पांडे, विनय मिश्रा, सोनू केसरवानी, राजेश सिंह राजू, सुरेश प्रसाद, अनुराग पांडेय, धर्मेंद्र कुमार आदि उपस्थित थे.


विज्ञापन
Dharmanath Kumar

लेखक के बारे में

By Dharmanath Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola