सीसीएल ने करवाया सेनेटाइजर का छिड़काव

बेरमो : कोरोना वायरस से बचाव को लेकर सीसीएल ढोरी प्रबंधन ने गुरुवार को कई स्थानों पर सेनेटाइजर का छिड़काव करवाया. सुरक्षा पदाधिकारी सुरेश सिंह ने बताया कि सभी श्रमिक कॉलोनी में केमिकल व दवायुक्त पानी का छिड़काव कराया जा रहा है. इधर, फुसरो नप के सिटी मैनेजर जमाल हुसैन के नेतृत्व में मंदिरों सहित […]
बेरमो : कोरोना वायरस से बचाव को लेकर सीसीएल ढोरी प्रबंधन ने गुरुवार को कई स्थानों पर सेनेटाइजर का छिड़काव करवाया. सुरक्षा पदाधिकारी सुरेश सिंह ने बताया कि सभी श्रमिक कॉलोनी में केमिकल व दवायुक्त पानी का छिड़काव कराया जा रहा है. इधर, फुसरो नप के सिटी मैनेजर जमाल हुसैन के नेतृत्व में मंदिरों सहित सार्वजनिक स्थलों पर दवा युक्त केमिकल का छिड़काव कराया गया. मौके पर सिटी मिशन मैनेजर अनिकेत रंजन, देवोजीत चटर्जी आदि मौजूद थे..झामुमो जिला समिति की पहल से टेकलाल महतो स्मारक समिति ने सेनेटाइजर का छिड़काव पिछरी पंचायत में कराया गया. यहां झामुमो जिला सोशल मीडिया प्रभारी विक्की आनंद महतो, स्मारक समिति के अध्यक्ष विकास महतो, सचिव भरत महतो, कोषाध्यक्ष सुभाष महतो, टिंकू कुमार लोगों ने सहयोग किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










