Bokaro News : पेड़ से लटका मिला युवक का शव

Updated at : 23 Mar 2026 4:00 AM (IST)
विज्ञापन
Bokaro News : पेड़ से लटका मिला युवक का शव

Bokaro News : हरला में पेड़ से लटका एक युवक का शव मिला.

विज्ञापन

हरला थाना क्षेत्र के रामडीह मोड़ स्थित ठाकुर बांध तालाब के समीप रविवार को पेड़ से लटका एक युवक का शव मिला. मृतक की पहचान अंगवाली निवासी 25 वर्षीय धर्मदेव गुप्ता (पिता-राजेंद्र प्रसाद गुप्ता) के रूप में की गयी. वह सेक्टर आठ में अपने पिता के साथ रहता था. पिता ठेका मजदूर है. घटनास्थल के पास एक बैग भी पुलिस को मिला है. सूचना पर इंस्पेक्टर खुर्शीद आलम पहुंचे और शव को पेड़ से उतार कर कागजी कार्रवाई की. कहा कि मामला आत्महत्या का है या हत्या का. इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद हो सकेगा. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है. पोस्टमार्टम करा कर शव परिजनों को सौंप दिया गया है.

कूलिंग पौंड में डूब गये बच्चे का शव तीसरे दिन मिला

हरला थाना क्षेत्र के कूलिंग पौंड में शुक्रवार की शाम को डूब गये सात वर्षीय उमर का शव रविवार की सुबह मिला. सूचना मिलने पर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर खुर्शीद आलम दल-बल के साथ पहुंचे और स्थानीय लोगों के सहयोग से शव को बाहर निकाला गया. कागजी कार्रवाई के बाद शव मृतक के पिता मुजाहिद अली को सौंप दिया गया. इंस्पेक्टर ने शव की खोज करने रांची से बोकारो आ रही एनडीआरएफ टीम को इसकी सूचना दी. इसके बाद रामगढ़ तक आ गयी टीम रांची लौट गयी.

ज्ञात हो कि कूलिंग पौंड में शुक्रवार की शाम को घूमने के दौरान पैर फिसल जाने से उमर डूबने लगा. पिता ने उसे बचाने के लिए खुद भी छलांग लगा दी. स्थानीय लोगों ने डूब रहे पिता को बाहर निकाला. इसके बाद गोताखोरों शुक्रवार को दो घंटे और शनिवार को तीन घंटे खोजबीन की. लेकिन उमर का पता नहीं चला था. मुजाहिद अली दिल्ली में रहते हैं और बोकारो सेक्टर नौ अपने परिचित के घर आये हुए थे.

विज्ञापन
JANAK SINGH CHOUDHARY

लेखक के बारे में

By JANAK SINGH CHOUDHARY

JANAK SINGH CHOUDHARY is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola